Today News: ओडिशा में सड़क हादसे में तीन की मौत; वाइब्रेंट गुजरात समिट में भाग लेने अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी
ओडिशा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। साथ ही जानिए आज की अन्य बड़ी खबरें...
विस्तार
#WATCH | Voting for 22 out of 28 constituencies for the North Cachar Hills Autonomous Council election in Assam's Dima Hasao district is underway.
विज्ञापन
The voting began at 8 am today. pic.twitter.com/sukJDatz1Z — ANI (@ANI) January 8, 2024
NLFT उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण
सीएम शिंदे को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
Maharashtra CM Eknath Shinde receives an invitation to attend the 'Pran Pratishtha' ceremony of Ram Temple on January 22nd in Ayodhya. pic.twitter.com/308knMKOff
— ANI (@ANI) January 8, 2024
सड़क हादसे में तीन की मौत
नौकरी चाहने वालों को धोखा देने के आरोप में दो गिरफ्तार
मुंबई के कई हिस्सों में प्लेसमेंट कार्यालय खोलने और नौकरी चाहने वालों को धोखा देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 100 से अधिक लोगों को धोखा दिया है और विभिन्न बैंक खातों और नकदी संग्रह के माध्यम से अब तक 1 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया गया है।
एनएचआरसी का तेलंगाना सरकार, डीजीपी को नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन खबरों पर तेलंगाना सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया कि रंगारेड्डी जिले में एक इंजीनियरिंग छात्रा ने कथित तौर पर अपने कॉलेज की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता तीन महीने पहले ही कॉलेज में आई थी और कुकटपल्ली स्थित अपने आवास से रोजाना कॉलेज बस से आती-जाती थी।
अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर सोमवार रात अहमदाबाद पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। दो दिनी दौरे के दौरान पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात समिट और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अहमदाबाद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वह थोड़ी देर पहले अहमदाबाद पहुंचे। अगले दो दिनों में वह वाइब्रेंट गुजरात समिट और संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम ने कहा, बेहद खुशी की बात है कि समिट के दौरान विश्व के कई नेता इसमें शामिल होंगे। मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद का आना बहुत खास है। वाइब्रेंट गुजरात समिट के साथ मेरा बहुत करीबी जुड़ाव है और मुझे यह देखकर खुशी हुई कि इस मंच ने गुजरात के विकास में कैसे योगदान दिया है और कई लोगों के लिए अवसर पैदा किए हैं।