फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today Big news all day long, Update on AmarUjala dot com

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 23 Mar 2019 05:42 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 23 Mar 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Today Big news all day long, Update on AmarUjala dot com

आज से IPL 2019 का आगाज, सीएसके और आरसीबी के बीच पहली टक्कर

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और अपने पहले खिताब के लिए तरस रही विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग का शनिवार को आगाज हो जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर: कल से अब तक सेना ने मार गिराए आठ आतंकी, मुठभेड़ अब भी जारी

जम्मू-कश्मीर में पिछले 36 घंटे के दौरान चार अलग-अलग मुठभेड़ों में आठ आतंकियों को मार गिराया इसमें बांदीपुरा के हाजिन में दो, शोपियां में दो, कलांतर में दो व सोपोर में दो आतंकी शामिल हैं। सोपोर को छोड़कर अन्य स्थानों पर आपरेशन पूरा हो गया है। सोपोर में सुरक्षा बलों को एक और आतंकी छिपा होने की आशंका है। मुठभेड़ स्थल से नागरिकों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है, 25 से 30 घरों की तलाशी का काम जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..



स्वच्छता सर्वे पर सीएसई की रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत: सरकार

केंद्र सरकार ने आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशव्यापी स्तर पर स्वच्छता सर्वे की खामियां उजागर करने वाली सेंटर फॉर साइंस एडं एनवायरनमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि रिपोर्ट में तथ्यों को सही तरह से पेश नहीं किया गया है। 

पढ़ें पूरी खबर..


बार कौंसिल ने 5 हजार से ज्यादा वकीलों को किया निलंबित

बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने पूरे देश के 5,970 वकीलों को प्रैक्टिस करने से तब तक के लिए निलंबित कर दिया, जब तक वे एडवोकेट वेलेफेयर फंड (एडब्ल्यूएफ) के लिए अपना लंबित अंशदान जमा नहीं करा देते। एडवोकेट्स वेलफेयर फंड (बीसीआई) कमेटी ने वकीलों को कई नोटिस और चेतावनी देने के बाद इस कार्रवाई का सहारा लिया है। 

पढ़ें पूरी खबर..


आईएसआई ने रिपोर्ट सौंपी, चुनाव में वीवीपैट के मिलान पर फैसला जल्द

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के कितने फीसदी मतों का मिलान वीवीपैट मशीन से निकलने वाली पर्चियों से होगा, इसका फैसला जल्द हो जाएगा। भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) ने शुक्रवार को इस बारे में चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। फिलहाल हर विधानसभा सीट से एक सीट पर मिलान कराया जाता है। लेकिन विपक्ष ने वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीपीपैट) से निकलने वाली कम से कम 50 फीसदी पर्चियों का मिलान ईवीएम से कराने की मांग की हुई है।

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed