फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   To increase the savings, you should stop using a credit card

बचत बढ़ानी है तो कम करें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, कर सकेंगे बड़ा निवेश

Sun, 17 Feb 2019 01:04 PM IST
अनिल पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 17 Feb 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
To increase the savings, you should stop using a credit card
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने में ही जा रहा है तो इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही अगर आप बड़ा निवेश बनाना चाहते हैं तो आपको क्रेडिट कार्ड से दूरी बनाकर रखनी होगी। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपनी बचत बढ़ा सकते हैं:

विज्ञापन

 

  • प्रायः धारक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त यह भूल जाते हैं कि यह उनका खुद का पैसा नहीं, बल्कि उधार लिया हुआ पैसा है। उन्हें इसे ब्याज सहित लौटाना भी पड़ेगा। एक अध्ययन के मुताबिक, जब लोग क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो वह जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर डालते हैं। ऐसे में होता यह है कि लोगों ने जो पहले से फाइनेंशियल प्लान बनाए होते हैं फिर वह राह मुश्किल हो जाती है। 
  • विज्ञापन
  • एमआईटी की एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं वे अपनी क्षमता से 18 प्रतिशत तक ज्यादा खर्च कर देते हैं। लोग ऐसी चीजें खरीदते हैं जिनकी उन्हें जरूरत भी नहीं है। वहीं जब आप कैश लेकर जाते हैं तो आपकी खरीदारी का तरीका ही बदल जाता है। आप बहुत सोच-समझकर खर्चे करते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

  • ट्रांस यूनियन कंपनी के सिबिल के साथ हुए एक सर्वे में सामने आया कि देश के लोगों की भुगतान करने की क्षमता काफी अच्छी है। 92 फीसदी क्रेडिट कार्ड यूजर्स मिनिमम पेमेंट जरूर करते हैं। हालांकि मिनिमम पेमेंट करने से आपके ऊपर इतने सारे चार्ज लग जाते हैं कि आपकी देय राशि बढ़ती ही चली जाती है। 
  • जो लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, वे स्वभाव से खर्चीले हो जाते हैं। वे सेविंग कम कर पाते हैं क्योंकि क्रेडिट कार्ड की वजह से उनके खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। सबसे पहले तो क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने में ही उनके ज्यादातर पैसे खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा अगर वे मिनिमम पेमेंट करते हैं तो बकाया बिल पर पहले तो 18 फीसदी जीएसटी लगता है और कई बार सरचार्ज भी लगता है। ब्याज चार्ज तो हाई होता ही है। इसलिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम से कम करें तो उनके लिए अच्छा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed