फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to increase standardisation in building atomic power reactors NPCIL is going for fleet mode

परमाणु रिएक्टरों का फ्लीट मोड में निर्माण करेगा भारत, घटेगी लागत

Sat, 19 Oct 2019 02:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 19 Oct 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
to increase standardisation in building atomic power reactors NPCIL is going for fleet mode
एनपीसीआईएल फ्लीट मोड में परमाणु रिएक्टरों का निर्माण करेगा

परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों के निर्माण में मानकीकरण बढ़ाने और मॉड्यूलरिटी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटिड (एनपीसीआईएल) अपनी भविष्य की सभी योजनाओं में फ्लीट मोड निर्माण का सहारा लेगा। परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव केएन व्यास ने शुक्रवार को कहा कि इससे रिएक्टर निर्माण की लागत भी कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


भारतीय ऊर्जा फोरम के परमाणु ऊर्जा सम्मेलन में व्यास ने कहा कि 17 नए रिएक्टरों का निर्माण फिलहाल पाइपलाइन में है और सात रिएक्टरों का निर्माण चल रहा है। व्यास परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि हम निर्माण के लिए फ्लीट मोड का उपयोग करेंगे, जिससे लागत घटेगी और तेजी से सही समय पर निर्माण पूरा होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भारत पुराना खिलाड़ी बहुत पहले से है। एशिया का पहला शोध रिएक्टर देश में ही लगाया गया था। उन्होंने कहा, हमारा सीखने का ग्राफ बहुत सीधा रहा है और हम पिछले कुछ दशकों में 22 रिएक्टरों के निर्माण तक पहुंच गए हैं, जो विश्व में सातवां सबसे बड़ा परमाणु रिएक्टर समूह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed