फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Ministers Senthil Balaji Ponmudy quit MK Stalin-led cabinet, Guv accepts resignation, News in Hindi

Tamil Nadu Cabinet: स्टालिन सरकार में बड़ा फेरबदल, सेंथिल बालाजी और पोनमुडी का इस्तीफा; आज नए मंत्री लेंगे शपथ

Mon, 28 Apr 2025 12:02 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 12:02 AM IST
सार

तमिलनाडु सरकार में चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी और के. पोनमुडी ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। राज्यपाल ने भी इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा विवादों से जुड़े होने के कारण ये बदलाव किया गया है। नए मंत्री आज शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Tamil Nadu Ministers Senthil Balaji Ponmudy quit MK Stalin-led cabinet, Guv accepts resignation, News in Hindi
स्टालिन कैबिनेट से सेंथिल बालाजी ने दिया इस्तीफा - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। तमिलनाडु सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने शनिवार को एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सेंथिल बालाजी को नौकरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के कारण और पोनमुडी को उनके विवादास्पद भाषण के कारण मंत्रिमंडल से हटाया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam: तीन साल जेल, ₹3 लाख जुर्माना या दोनों सजाएं; भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों पर होगी बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विद्युत, मद्य निषेध एवं आबकारी मंत्री वी. सेंथिल बालाजी व वन एवं खादी मंत्री डॉ. के. पोनमुडी के इस्तीफे के बाद राज्य मंत्रिमंडल में बड़े बदलावों की सिफारिश की है और राज्यपाल ने इसे मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में हुआ बदलाव
सीएम स्टालिन की कैबिनेट से जहां मंत्री सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने इस्तीफा दिया है। वहीं दूसरी ओर मनो थंगराज को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने मंत्रालयों में भी बदलाव किया है। परिवहन मंत्री शिवशंकर को बिजली विभाग आवंटित किया गया है। आवास मंत्री मुथुसामी को आबकारी विभाग का अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह मंत्री आर.एस. राजकन्नप्पन को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

बालाजी पर याचिकाकर्ता ने लगाए थे आरोप
हाल ही इस मामले में याचिकाकर्ता  ने कोर्ट से जमानत आदेश को वापस लेने की मांग की थी। इस पर बालाजी ने एक हलफनामे के जरिए अर्जी लगाने वाले की ईमानदारी पर सवाल उठाया था। बालाजी ने आरोप लगाया कि याचिका राजनीति से प्रेरित है। यह विपक्ष की चाल हो सकती है। ऐसे उनसे बदला लेने के लिए किया गया है।


यह भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरों को फडणवीस ने किया खारिज; कही बड़ी बात

14 जून, 2023 को गिफ्तार किया गया
करूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बालाजी को 14 जून, 2023 को गिरफ्तार किया गया था। मामला तब का है, जब वह 2011 और 2015 के बीच पिछली अन्ना द्रमुक सरकार के दौरान परिवहन मंत्री थे। पिछले साल 13 फरवरी को तमिलनाडु के राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद से बालाजी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। 

ईडी ने जुलाई 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया
ईडी ने 2018 में तमिलनाडु पुलिस की ओर से तीन प्राथमिकी दर्ज किए जाने और कथित घोटाले में पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर आरोपों की जांच के लिए जुलाई 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इसके आरोपपत्र में दावा किया गया कि मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान राज्य परिवहन विभाग में पूरी भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्ट कर दिया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed