Maharashtra: महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरों को फडणवीस ने किया खारिज; कही बड़ी बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार है और हम उन पर नजर रख रहे हैं। सभी पुलिस स्टेशनों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि पाकिस्तानी नागरिक अपने वीजा रद्द होने के बाद देश में न रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि राज्य में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का पता लगा लिया गया है। इतना ही नहीं उनके प्रत्यर्पण की भी व्यवस्था कर दी गई है। उनका ये बयान राज्य के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम के चौंकाने वाले बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने शनिवार को कहा था कि राज्य में कुल 5,023 पाकिस्तानी हैं जिसमें 107 पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में कोई सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि केंद्र ने पाकिस्तानी नागरिकों को रविवार तक देश छोड़ने का आदेश दिया था, यह समय सीमा आज समाप्त हो रही है। इसके अलावा मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। पुणे नगर निगम के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री के तौर पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर कोई गलत खबर न चलाएं। महाराष्ट्र में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक लापता नहीं है और सभी मिल गए हैं। उन सभी को वापस भेजने की व्यवस्था कर दी गई है और राज्य में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचेगा। सभी को आज शाम या कल तक वापस भेज दिया जाएगा।
इस बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा में कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तानियों पर दया दिखाने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तानियों को शरण दे रहे हैं, उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने विभिन्न वीजा पर राज्य भर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के लिए अभियान शुरू किया है।
राज्य में मौजूद पाकिस्तानियों पर सरकार की नजर: फडणवीस
इससे पहले शनिवार को भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि राज्य में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार है और हम उन पर नजर रख रहे हैं। सभी पुलिस स्टेशनों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि पाकिस्तानी नागरिक अपने वीजा रद्द होने के बाद देश में न रहें।
यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'कोई भी देश 100 फीसदी फुलप्रूफ खुफिया व्यवस्था नहीं रख सकता', पहलगाम आतंकी हमले पर शशि थरूर
भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों पर होगी बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों (अलग-अलग वीजा रखने वालों) को देश छोड़ने का निर्देश दिया गया था। जिसमें कुछ चले गए हैं और कुछ दो दिन कुछ और भी वापस देश से भेजे जाएंगे। वहीं इस नियम को न मानने वाले पाकिस्तानियों पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, कोई भी पाकिस्तानी नागरिक, जो सरकार की तरफ से निर्धारित समय-सीमा के भीतर भारत छोड़ने में विफल रहता है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा, उस पर मुकदमा चलाया जाएगा और उसे तीन साल तक की जेल या अधिकतम तीन लाख रुपये का जुर्माना या दोनों सजाओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान की उड़ी नींद; खुद को बचाने के लिए चीन-रूस के कदमों में गिरा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.