फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP: 'DMK सरकार को अलविदा कहने का वक्त आ गया', तमिलनाडु दौरे से पहले बोले प्रधानमंत्री मोदी

BJP: 'DMK सरकार को अलविदा कहने का वक्त आ गया', तमिलनाडु दौरे से पहले बोले प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 23 Jan 2026 10:56 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Jan 2026 10:56 AM IST
सार

BJP: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के चुनावी अभियान को शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने राज्य की सत्तारूढ़ द्रमुक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट डीएमके सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन
BJP: 'DMK सरकार को अलविदा कहने का वक्त आ गया', तमिलनाडु दौरे से पहले बोले प्रधानमंत्री मोदी
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में 'भ्रष्ट' द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सरकार को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। एनडीए की शासन की शैली और क्षेत्र की आकांक्षाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता राज्य के लोगों के दिलों को छू रही है। प्रधानमंत्री ने मदुरंतकम में एनडीए के लिए चुनाव अभियान की शुरुआत करने से पहले यह बात कही। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Phone Tapping Case: तेलंगाना भवन की ओर रवाना हुए केटी रामाराव, एसआईटी करेगी पूछताछ
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, तमिलनाडु राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ है। मैं आज मदुरंतकम में एनडीए के नेताओं के साथ रैली में शामिल हो रहा हूं। तमिलनाडु ने तय कर लिया है कि भ्रष्ट डीएमके सरकार को अब अलविदा कहने का समय आ गया है। एनडीए की शासन शैली और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्धता लोगों के बीच गूंज रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पीएम मोदी विधानसभा चुनाव के लिए आज एनडीए के चुनाव अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस महारैली में एनडीए के नेता शामिल होंगे, जिनमें इसके मुख्य घटक एआईएडीएमके के महासचिव ई के पलानीस्वामी भी भाग लेंगे। इन हाई-वोल्टेज चुनाव में प्रधानमंत्री डीएमके सरकार के खिलाफ अभियान तेज करेंगे। 

ये भी पढ़ें: तीनों सेनाओं में क्वांटम तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर, CDS चौहान ने जारी किया नीतिगत दस्तावेज

भाजपा के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने क्या कहा?
वहीं, भाजपा के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि यह एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत है और यह डीएमके के भ्रष्ट शासन को समाप्त करने और हर वर्ग के लिए अच्छे शासन, अवसर और समृद्धि लाने की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा, इस बार एनडीए तमिलनाडु में उभरेगा। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मदुरंतकम में कड़ा सुरक्षा इंतजाम किया गया है। उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए चेंगलपट्टु जिले के पास हेलीकॉप्टर लैंडिंग क्षेत्र तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed