{"_id":"63b54e965f16ce2e2115d2c1","slug":"tn-congress-mla-son-of-evks-elangovan-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: ईवी नायकर रामास्वामी पेरियार के प्रपौत्र का 46 की उम्र में निधन, कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: ईवी नायकर रामास्वामी पेरियार के प्रपौत्र का 46 की उम्र में निधन, कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया
Wed, 04 Jan 2023 03:32 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Jan 2023 03:32 PM IST
सार
तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख एलंगोवन के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
विज्ञापन
E V K S Elangovan, E Thirumahan Everaa
- फोटो : Social Media
विस्तार
तमिलनाडु के इरोड पूर्व क्षेत्र से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस एलंगोवन के बेटे ई तिरुमहान एवरा का बुधवार को बीमार के बाद निधन हो गया। वह 46 साल के थे। पार्टी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विधायक महान तर्कवादी नेता ईवी रामास्वामी पेरियार के परपोते थे। विधायक के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख एलंगोवन के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
विज्ञापन
अलागिरी ने एक शोक संदश में एवरा के निधन पर दुख जताया और एक प्रगतिशील युवा के रूप में उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि एवरा का बीमारी के बाद निधन हो गया। अलागिरी ने कहा, 46 वर्षीय नेता का निधन कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पीएमके के संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने भी एवरा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन