फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN Congress MLA son of EVKS Elangovan dead

Tamil Nadu: ईवी नायकर रामास्वामी पेरियार के प्रपौत्र का 46 की उम्र में निधन, कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया

Wed, 04 Jan 2023 03:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 03:32 PM IST
सार

तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख एलंगोवन के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की। 

विज्ञापन
TN Congress MLA son of EVKS Elangovan dead
E V K S Elangovan, E Thirumahan Everaa - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के इरोड पूर्व क्षेत्र से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस एलंगोवन के बेटे ई तिरुमहान एवरा का बुधवार को बीमार के बाद निधन हो गया। वह 46 साल के थे। पार्टी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


विधायक महान तर्कवादी नेता ईवी रामास्वामी पेरियार के परपोते थे। विधायक के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख एलंगोवन के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की। 
विज्ञापन


अलागिरी ने एक शोक संदश में एवरा के निधन पर दुख जताया और एक प्रगतिशील युवा के रूप में उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि एवरा का बीमारी के बाद निधन हो गया। अलागिरी ने कहा, 46 वर्षीय नेता का निधन कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पीएमके के संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने भी एवरा के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed