फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN CM Stalin doing well: Duraimurugan

MK Stalin Health: तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की सेहत में सुधार, द्रमुक नेता ने बताया- दो दिन बाद काम पर लौटेंगे

Thu, 24 Jul 2025 04:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 24 Jul 2025 04:51 PM IST
सार

MK Stalin Health: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एंजियोग्राम जांच करवाई, जिसमें कोई रुकावट नहीं पाई गई और उनकी स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें चक्कर आने की वजह दिल की धड़कन में हल्का उतार-चढ़ाव था, जिसे सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया गया है। स्टालिन दो दिनों में सामान्य दिनचर्या में लौटेंगे। 

विज्ञापन
TN CM Stalin doing well: Duraimurugan
एमके स्टालिन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने  दिल की जांच (एंजियोग्राम) करवाई है और जांच में किसी भी रक्त वाहिका (ब्लड वेसल) में रुकावट (ब्लॉकेज) नहीं पाई गई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता और मंत्री दुरईमुरुगन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अपोलो अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है और वह दो दिनों में अपने सामान्य कामकाज पर लौट आएंगे। दुरईमुरुगन ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री बिल्कुल स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की ओर से की गई प्रक्रिया में एक भी रुकावट नहीं मिली। उन्होंने कहा, वह ठीक हैं। अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी, यह डॉक्टर तय करेंगे।
विज्ञापन


मेडिकल बुलेटिन में कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति ठीक है और वह दो दिनों में सामान्य दिनचर्या शुरू कर देंगे। डॉक्टरों ने कई जांचें कीं, जिससे यह पता चला कि उन्हें चक्कर केवल दिल की धड़कन (हार्टबीट) में हल्के उतार-चढ़ाव की वजह से आया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, गुरुवार सुबह एक प्रक्रिया की गई जिससे इस स्थिति को ठीक कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mumbai Train Blasts: सोमैया ने आरोपियों के लिए की फांसी की सजा की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

अस्पताल ने यह भी बताया कि आज जो एंजियोग्राम किया गया, उसका परिणाम भी सामान्य रहा। मुख्यमंत्री स्टालिन को 21 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जब उन्हें सुबह की सैर के दौरान चक्कर आया। बुधवार को लगातार दूसरे दिन उन्होंने अस्पताल से ही अपने सरकारी कार्य किए। उन्होंने अनगालुडन स्टालिन (आपके साथ स्टालिन) अभियान की समीक्षा की। इस अभियान का मकसद सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और उनके इलाके में विशेष शिविर लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed