{"_id":"5f39f4e68ebc3e4ae528ebaf","slug":"tmc-worker-died-in-an-explosion-while-making-crude-bombs-on-roof-of-his-house-party-denies-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में बम बनाते समय टीएमसी कार्यकर्ता की मौत, पार्टी ने किया किनारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में बम बनाते समय टीएमसी कार्यकर्ता की मौत, पार्टी ने किया किनारा
Mon, 17 Aug 2020 09:27 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में 40 साल के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता हुमायूं कबीर की मौत हो गई। घर की छत पर देसी बम बनाते समय हुए विस्फोट की वजह से शनिवार रात को उनकी मौत हुई। घटना में उनका दस साल का बेटा भी घायल हुआ है। हालांकि पार्टी ने दावा किया है कि उसका कोई भी कार्यकर्ता घटना में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (जंगीपुर) प्रसेनजीत बनर्जी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कबीर अपने घर की छत पर बम बना रहे थे। एक बम गलती से गिर गया और वे बुरी तरह घायल हो गए। उनका नाबालिग बेटा भी घायल हो गया। हमने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कबीर एक बीड़ी कारखाने में मजदूर के रूप में काम करता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने शनिवार रात नौ बजे के आसपास एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी। वे कबीर के घर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया। मृतक की मां कचीनूर बेवा ने कहा, ‘रात का खाना खाने के बाद कबीर छत पर चला गया। कुछ ही मिनटों में विस्फोट हो गया।’
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुडुचेरी में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, देसी बम फेंकने के बाद धारधार हथियारों से किया हमला
शमशेरगंज पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि कबीर को पहले भी गिरफ्तार किया गया था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड था। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार ने सबूत मिटाने के लिए बम बनाने की सामग्री को हटा दिया। मृतक की मां ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा किसी आपराधिक गतिविधि से नहीं जुड़ा था। हमें शक है कि किसी ने हमारे घर पर बम फेंका।’
मुर्शिदाबाद में टीएमसी के प्रवक्ता गौतम घोष ने कहा, ‘हमारी पार्टी में कोई भी इस घटना से जुड़ा नहीं है। हमने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया है।’ इससे पहले तीन जुलाई को शमशेरगंज के बगल में स्थित सूती में बम बनाते समय दो लोगों की मौत हो गई थी।