{"_id":"5e343d888ebc3e4b5d674985","slug":"congress-worker-killed-with-sharp-weapons-in-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, देसी बम फेंकने के बाद धारधार हथियारों से किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, देसी बम फेंकने के बाद धारधार हथियारों से किया हमला
Fri, 31 Jan 2020 08:15 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, पुडुचेरी
पीटीआई, पुडुचेरी
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 31 Jan 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी के पास एक अज्ञात गिरोह ने देसी बम फेंकने के बाद धारदार हथियारों से हमला कर कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुडुचेरी के कल्याण मंत्री एम कंडासामी के समर्थक वी संबाशिवम (35) एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए कुछ लोगों को आमंत्रित करने के लिए अपनी कार में जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उकी कार पर बम फेंके।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि संबाशिवम इसमें घायल हो गए और जब वह अपनी कार से बाहर निकले तो उक्त गिरोह ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। यह घटना करीममबक्कम गांव में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के पास हुई। वारदात के बाद बदमाश तीन मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीण बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे यातायात करीब 45 मिनट तक बाधित हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषियों को पकड़ने के लिए कदम उठाये जाएंगे। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक जेड कोतंडरमण के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन