{"_id":"5c86fc4dbdec22142d5e3aa6","slug":"tmc-to-field-10-12-new-faces-in-forthcoming-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"10-12 नए चेहरे उतारने की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस, इन सीटों पर मिल सकता है मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10-12 नए चेहरे उतारने की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस, इन सीटों पर मिल सकता है मौका
Tue, 12 Mar 2019 05:54 AM IST
गौरव द्विवेदी
एजेंसी
एजेंसी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Mar 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस
पिछले लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की 42 में से 34 सीटें जीतने वाली और राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इस बार 10 से 12 नए चेहरों को मौका दे सकती है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार नए चेहरों को पिछली बार हारी हुई और जीती हुई, दोनों ही तरह की सीटों पर मौका दिया जा सकता है। गौरतलब है कि बिशनपुर से जीते सौमित्र खान भाजपा में शामिल हो चुके हैं और बोलपुर सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। इन दोनों सीट पर टीएमसी नए चेहरे उतारेगी।
विज्ञापन