TMC: 'राहुल वीडियो न बनाते तो..', राज्यसभा के सभापति की नकल मामले में फंसे टीएमसी MP तो ममता ने कही ये बात
मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम उम्मीदवार का बनने के कयास लगाए जा रहे थे। बुधवार को ममता बनर्जी ने कहा कि उनके नाम का प्रस्ताव बैठक में मैंने आगे किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को बैठक के दौरान विपक्षी दलों में पीएम उम्मीदवार को लेकर चर्चा भी की गई थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सामने आया था। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि हमारा पूरा फोकस चुनाव जीतने पर है, न कि अभी पीएम चहरे को लेकर बहस करना। तमाम अटकलें लगाई जा रही थी कि मल्लिकार्जुन खरगे के नाम पर इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने सहमति जताई है। मंगलवार को बैठक में टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम चहरे को लेकर हो रही चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे रखा था, जिसके बाद से ही मीडिया में इसको लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।
मैंने ही उनका नाम आगे किया- ममता बनर्जी
'इंडिया' गठबंधन को लेकर बुधवार को ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 'इंडिया' गठबंधन के पीएम उम्मीदवार के लिए नाम आगे किया था। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर जगह 'इंडिया' गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर चर्चा हो रही है। जहां जाओ, वहां लोग पूछ रहे हैं कि पीएम उम्मीदवार कौन। उन्होंने कहा कि इस सवाल के जवाब में मैंने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे किया था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस प्रस्ताव का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया था।
#WATCH | On PM face for INDIA bloc, TMC's Mamata Banerjee says, "I have proposed Congress President Mallikarjun Kharge's name. Arvind Kejriwal supported my proposal." pic.twitter.com/73pS7xTPrW
— ANI (@ANI) December 20, 2023
राहुल गांधी पर ये बोलीं ममता बनर्जी
साथ ही उनकी पार्टी के सासंद कल्याण बनर्जी द्वारा किए गए राज्यसभा के सभापति के अपमान पर ममता बनर्जी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अपने संसद का बचाव करते हुए यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी इस मिमिक्री का वीडियो नहीं बनाते तो यह कभी किसी के सामने आता ही नहीं।
केंद्रीय योजनाओं का बकाया दें केंद्र- ममता बनर्जी
West Bengal CM Mamata Banerjee submits letter to PM Modi urging him to release funds due to the state
— ANI (@ANI) December 20, 2023
"There is a due of nearly Rs 1.16 lakh crores from Govt of India on account of various Centrally Sponsered Schemes and pending claims for natural disasters over past years..,"… pic.twitter.com/bZfYqkqtOE
प्रधानमंत्री ने हमारी चिंताओं को ध्यान से सुना- ममता बनर्जी
पीएम से मुलाकात पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम ने हमारी चिंताओं को ध्यान से सुना है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के अधिकारियों के बीच एक बैठक होनी चाहिए, जिसमें एक निर्णय लिया जाना चाहिए और पश्चिम बंगाल के बकाए के पैसों को जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए।
#WATCH | On meeting the PM over funds due to the state, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "The PM listened to our concerns carefully. He said that a meeting between officers from the State and Centre should take place, a decision should be taken and the money should be given… pic.twitter.com/N7oInZpz4F
— ANI (@ANI) December 20, 2023