फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC National General Secretary Abhishek Banerjee says BJP is like snake

West Bengal: 'भाजपा एक सांप की तरह, अगर आप अपने आंगन में...', ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक का BJP पर बड़ा हमला

Sat, 03 Jan 2026 04:12 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: लव गौर Updated Sat, 03 Jan 2026 04:12 PM IST
सार

West Bengal News: अलीपुरद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की तुलना सांप की है। अभिषेक बनर्जी ने अपने बयान में कहा, "भाजपा एक सांप की तरह है। अगर आप अपने आंगन में 1 या 18 सांप रखेंगे, तो आखिर में वे आपको काटेंगे ही।" इसी के साथ उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तंज कसा। 

विज्ञापन
TMC National General Secretary Abhishek Banerjee says BJP is like snake
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI Photos

विस्तार

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य की राजनीति में सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की तुलना सांप कर दी है।
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने शनिवार (03 जनवरी) को भाजपा पर बड़ा जुबानी हमला किया। उन्होंने अलीपुरद्वार में एक कार्यक्रमम के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सांप की तरह है। इतना ही नहीं टीएमसी सांसद ने  एसआईआर के दौरान कथित तौर पर गलत तरीके से वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


'...तो आखिरकार वह आपको काटेंगे ही'
अभिषेक बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि भाजपा एक सांप की तरह है। अगर आप अपने आंगन में 1 या 18 सांप रखेंगे, तो आखिरकार वह आपको काटेंगे ही। इस बार आने वाले चुनावों में यह पक्का करें कि अलीपुरद्वार में कोई सांप न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं भाजपा से 10 गुना ज्यादा जिद्दी हूं'
कार्यक्रम के दौरान टीएमसी सांसद ने कहा कि मैं भाजपा से 10 गुना ज्यादा जिद्दी हूं, और इस तरह के बर्ताव के आगे सिर्फ भाजपा ही झुकती है। आने वाले चुनावों में ईवीएम के जरिए उन्हें सबक सिखाने के लिए लाइन में खड़े हों। जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं, उन्हें आखिर में सत्ता से हटाना ही होगा।

ये भी पढ़ें: West Bengal: संदेशखाली में बवाल! TMC कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, 6 जवान


ज्ञानेश कुमार को बताया 'वैनिश कुमार'

उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार में रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने वोटर लिस्ट के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा। बनर्जी ने आरोप लगाया कि योग्य मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। कथित तौर पर गलत तरीके से मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर बनर्जी ने  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 'वैनिश कुमार' कहा।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "क्या आप ज्ञानेश कुमार को जानते हैं? वह एक जादूगर हैं। वह जीवित लोगों को वोटर लिस्ट से गायब कर सकते हैं और मरे हुए लोगों को चला सकते हैं। वह अब 'वैनिश कुमार' हैं।" इतना ही नहीं अभिषेक बनर्जी ने एसआईआर अभ्यास की तुलना नोटबंदी से की, और नरेंद्र मोदी सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed