फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc mp nusrat jahan call bjp biggest virus than covid 19 says party does riots between hindu muslim rally in deganga

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भाजपा को बताया कोरोना से खतरनाक वायरस, कहा- पार्टी कराती है दंगे

Fri, 15 Jan 2021 03:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
tmc mp nusrat jahan call bjp biggest virus than covid 19 says party does riots between hindu muslim rally in deganga
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक वायरस बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हिंदू-मुसलमान के बीच दंगा कराती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो मुस्लिमों के उलटे दिन शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने उत्तर 24 परगना के मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की तुलना कोरोना वायरस से कर दी। उन्होंने कहा, 'आप लोग अपनी आंख खोलकर रखिए... भाजपा जैसा खतरनाक वायरस घूम रहा है। यह पार्टी धर्म के बीच भेदभाव और आदमी-आदमी के बीच दंगा कराती है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- बंगाल: तारापीठ विकास परिषद से शताब्दी रॉय ने दिया इस्तीफा, कल आ सकती हैं दिल्ली

ममता की चुप्पी पर अमित मालवीय ने उठाए सवाल
टीएमसी सांसद नुसरत के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया। मालवीय ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में वैक्सीन पर सबसे खराब राजनीति हो रही है। पहले ममता बनर्जी की कैबिनेट के मौजूदा मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रुकवा दिया। अब एक टीएमसी सांसद मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी की तुलना कोरोना से कर रही हैं। लेकिन पिशी (ममता बनर्जी) चुप हैं। क्यों? तुष्टिकरण?'

वैक्सीन ले जा रहे वाहन को करना पड़ा डायवर्ट
शनिवार 16 जनवरी से पूरे देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में भी कोरोना की वैक्सीन भेजी गई। लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद था, जिसकी वजह से वैक्सीन ले जाने वाले विशेष वाहन को 12 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ा। ममता बनर्जी की कैबिनेट में राज्यमंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी की अगुवाई में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। इस कारण बर्धमान जिले में कोरोना की वैक्सीन ले जाने वाले विशेष वाहन को रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed