फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc mp kakoli ghosh claims 20 party mps in touch with rebel camp attacks kalyan banerjee

TMC में बगावत: काकोली घोष बोलीं- अभी भी संपर्क में हैं 20 सांसद, बढ़ सकता है आंकड़ा; कल्याण बनर्जी पर भड़कीं

Thu, 11 Jun 2026 08:23 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 08:23 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष ने दावा किया है कि पार्टी के 20 सांसद बागी खेमे के संपर्क में हैं और यह संख्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने आरजी कर मामले पर खुद को घेरने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पलटवार करते हुए उनके बयानों को निजी राय बताया और आंदोलन में अपने बच्चों पर हुए लाठीचार्ज का हवाला दिया।

विज्ञापन
tmc mp kakoli ghosh claims 20 party mps in touch with rebel camp attacks kalyan banerjee
काकोली घोष, टीएमसी सांसद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी हालात पूरी तरह बेकाबू नजर आ रहे हैं। पार्टी के भीतर की रार अब खुलकर सड़कों और मीडिया के सामने आ चुकी है। इस बीच लोकसभा सांसद काकोली घोष के ताजा बयानों ने बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज कर दी है। टीएमसी सांसद ने साफ कर दिया है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


बगावती खेमे में शामिल हो सकते हैं और सांसद
लोकसभा सांसद काकोली घोष ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के भीतर एक बगावती खेमा होने की बात को हवा दे दी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या टीएमसी के 20 सांसद बागी गुट में शामिल हो रहे हैं, तो उन्होंने इस बात को खारिज नहीं किया।
विज्ञापन


काकोली घोष ने सीधे तौर पर कहा कि अभी तक बागी खेमे में 20 सांसद शामिल हैं। लेकिन यह संख्या यहीं रुकने वाली नहीं है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि कई बड़े नेता और सांसद लगातार उनके संपर्क में हैं। इस बयान के बाद टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'ये बेबुनियाद बातें हैं': कांग्रेस ने TMC के विलय की खबरों का किया खंडन, बताया क्यों सोनिया से मिली थीं ममता


आरजी कर मामले पर भावुक
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर कल्याण बनर्जी ने काकोली घोष पर निशाना साधा था। इस पर पलटवार करते हुए काकोली घोष काफी भावुक और हमलावर नजर आईं। उन्होंने कल्याण बनर्जी को अतीत की याद दिलाई। काकोली ने कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस रात इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, उस वक्त उनका पूरा परिवार सड़कों पर उतरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन वाली रात उनकी बेटी और बेटा दोनों जनता के साथ सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे। इतना ही नहीं, प्रदर्शन के दौरान उनके छोटे बेटे पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। काकोली घोष ने कहा कि उन्होंने इस पूरी घटना और जमीनी हकीकत को लेकर ममता बनर्जी से खुद सीधे बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed