फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA Manirul Islam including three leaders joins BJP in Delhi

ममता को फिर झटका, टीएमसी के विधायक समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Wed, 29 May 2019 06:18 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 29 May 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
TMC MLA Manirul Islam including three leaders joins BJP in Delhi
मणिरुल इस्लाम, भाजपा में शामिल - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 में बंगाल की जमीन पर भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से तृणमूल कांग्रेस को झटका लगने का सिलसिला जारी है। पार्टी के कई विधायक अब भाजपा से जुड़ने लगे हैं। टीएमसी विधायक मनिरुल इस्लाम ने दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा टीएमसी नेता गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमाई दास भी भाजपा में शामिल हो गए। ये सभी नेता दिल्ली में कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।  
विज्ञापन

 
इससे पहले मंगलवार को टीएमसी के दो विधायक, एक सीपीएम विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा करीब 50 टीएमसी पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भी टीस सामने आ रही है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में निजी दुश्मनी की चलते हुई हत्याओं पर राजनीति हो रही है।

वहीं भाजपा दावा कर रही है कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 54 लोगों की हत्या हुई है। तो ममता का इसको लेकर भी विरोध है, उनका कहना है कि बंगाल में कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई है। ये मौतें निजी शत्रुता, पारिवारिक झगड़ों और अन्य विवादों के चलते हुई होंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed