फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Saket Gokhale denied bail by Ahmedabad sessions court Latest News Update

Gujarat: टीएमसी नेता साकेत गोखले को जमानत देने से इनकार, अहमदाबाद सत्र अदालत का फैसला

Fri, 13 Jan 2023 03:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 13 Jan 2023 03:56 PM IST
सार

इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पांच जनवरी को उसकी पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे जमानत देने से इनकार कर दिया था। गोखले को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने 30 दिसंबर को क्राउडफंडिंग के माध्यम से एकत्र किए गए धन के कथित दुरुपयोग के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
TMC leader Saket Gokhale denied bail by Ahmedabad sessions court Latest News Update
साकेत गोखले - फोटो : Social Media

विस्तार

अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने क्राउडफंडिंग के जरिए एकत्रित धन के कथित दुरूपयोग से जुड़े एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को जमानत देने से इनकार कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एबी भोजक ने गुरुवार को पारित आदेश में कहा कि गोखले के खिलाफ एक मजबूत मामला था। एक राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते वह इस चरण में जमानत पर रिहा होने पर सबूतों के साथ हस्तक्षेप और छेड़छाड़ कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पांच जनवरी को उसकी पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे जमानत देने से इनकार कर दिया था। गोखले को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने 30 दिसंबर को क्राउडफंडिंग के माध्यम से एकत्र किए गए धन के कथित दुरुपयोग के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस द्वारा दो बार गिरफ्तार करने पर चर्चा में आए साकेत
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ममता बनर्जी के करीबी साकेत गोखले को गुजरात पुलिस द्वारा एक ही दिन में दो बार गिरफ्तार करने पर चर्चा में आए थे। गोखले पर मोरबी हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में गलत खबर फैलाने का आरोप लगा था। अक्तूबर में मोरबी शहर में ब्रिज के टूटने के कारण कुल 135 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 55 बच्चे भी शामिल थे। इस दुर्घटना में 100 लोग अकेले मोरबी जिले के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed