फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Babul Supriyo formally resign as BJP MP, discuss about pm modi and amit shah, suvendu adhikari

आज भाजपा मुक्त हुए बाबुल सुप्रियो : लोकसभा स्पीकर को सौंपा इस्तीफा, मोदी और शाह की चर्चा कर हुए भावुक

Tue, 19 Oct 2021 12:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 12:32 PM IST
सार

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था। मैं पीएम, पार्टी प्रमुख और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझमें आत्मविश्वास दिखाया। बता दें कि बाबुल टीएमसी में शामिल पहले ही हो गए थे लेकिन आज औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

विज्ञापन
TMC leader Babul Supriyo formally resign as BJP MP, discuss about pm modi and amit shah, suvendu adhikari
बाबुल सुप्रियो - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए और अपनी राजनीतिक यात्रा की बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था। मैं पीएम, पार्टी प्रमुख और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझमें आत्मविश्वास दिखाया। मैंने पूरे मन से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा था कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं, तो मुझे अपने लिए सीट नहीं रखनी चाहिए। बता दें कि बाबुल टीएमसी में शामिल पहले ही हो गए थे लेकिन आज औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी पर भी दिया बयान
बाबुल सुप्रियो ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी कुछ महीने पहले टीएमसी का अभिन्न हिस्सा थे। राजनीति से बाहर वह मेरे दोस्त रहे हैं, जाहिर तौर पर उन्हें राजनीतिक तौर पर मेरे बारे में बहुत कटु बातें करनी पड़ती हैं। लेकिन उन्हें अपने पिता और भाई को एमपी की सीटों से इस्तीफा देने की सलाह देनी चाहिए क्योंकि वे अब टीएमसी का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन


पहले लिया था राजनीति से संन्यास फिर टीएमसी में हो गए शामिल
बाबुल सुप्रियो ने इससे पहले अगस्त में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक लंबे फेसबुक पोस्ट में उन्होंने राजनीति छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे और टीम प्लेयर बने रहेंगे। लेकिन 18 सितंबर को उन्होंने टीएमसी ज्वॉइन कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed