फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Abhishek Banerjee claims BJP partially broken in last five phases of Lok Sabha elections 2024

LS Polls: टीएमसी नेता अभिषेक का दावा- 5 चरणों में आंशिक रूप से टूटी भाजपा, चुनाव परिणाम बाद सत्ता से जाना तय

Wed, 22 May 2024 03:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 03:12 AM IST
सार

टीएमसी के राष्ट्री महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पिछले पांच चरणों में भाजपा आंशिक रूप से टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि एक जून को आखिरी मतदान के बाद भाजपा का सत्ता से जाना तय है। 

विज्ञापन
TMC leader Abhishek Banerjee claims BJP partially broken in last five phases of Lok Sabha elections 2024
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में भाजपा आंशिक रूप से टूट गई है, जो एक जून को आखिरी दौर के मतदान के बाद पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ अपना जनादेश दे दिया है। चुनाव परिणाम आने के बाद भगवा पार्टी का निकास निश्चित है।  

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी ने बांकुरा लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती के समर्थन में लोगों से मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने कहा, केंद्र में मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल केवल 10 दिन का है।  

विज्ञापन

भाजपा पर कल्याणकारी योजनाओं का बकाया जारी न करने का आरोप 
बनर्जी ने कहा, भाजपा के सुभाष सरकार ने पिछली बार 2019 में सीट जीती थी, लेकिन मैं क्षेत्र में हर किसी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें पिछले पांच वर्षों में निर्वाचन क्षेत्र में देखा गया है। क्या भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान बांकुरा में कोई विकासात्मक कार्य किया है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कल्याणकारी योजनाओं का बकाया जारी न करके पश्चिम बंगाल के लोगों को वंचित कर रही है। उन्होंने कहा, केंद्र में भाजपा के सत्ता से बाहर होने और नई सरकार के कार्यभार संभालने के तीन महीने के भीतर राज्य का सारा बकाया चुका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा को घेरा 
चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भी भाजपा को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं की दरों के साथ-साथ घरेलू उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। दावा किया, भाजपा ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से दवा कंपनियों से पैसा लिया है। इसलिए, जीवन रक्षक दवाओं की कीमतें बढ़ गई हैं। 

बनर्जी ने संबित पात्रा की टिप्पणी की आलोचना की 
इसके अलावा बनर्जी ने पुरी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा द्वारा की गई हालिया टिप्पणी ‘भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं’ की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पात्रा का दुस्साहस हद से आगे बढ़ गया है।  

पात्रा ने जुबान फिसलना बताई थी टिप्पणी की वजह 
हालांकि, अपनी इस टिप्पणी के बाद संबित पात्रा ने माफी मांगते हुए सफाई दी थी कि यह जुबान फिसलने की वजह से हुआ। वह कहना चाहते थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान जगन्नाथ के कट्टर भक्त हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed