फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC issued show cause notice to MP Anupam Hazra remark over mahatma gandhi

महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता स्वीकार करने में दिक्कत, TMC सांसद को कारण बताओ नोटिस

Fri, 23 Feb 2018 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 23 Feb 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
 TMC issued show cause notice to MP Anupam Hazra remark over mahatma gandhi
तृणमूल कांग्रेस ने महात्मा गांधी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच तुलना करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखने के मामले में शुक्रवार को पार्टी के सांसद अनुपम हाजरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हाजरा ने बीते सप्ताह अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि उनको महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता स्वीकार करने में दिक्कत है।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा था कि मुझे लगता है कि अगर गांधी व नेहरू ने नेताजी को सताया नहीं होता तो राष्ट्रपिता की उपाधि उनको (बोस को) ही मिली होती। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमने हाजरा को बार-बार चेतावनी देते हुए ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करने को कहा है जिससे पार्टी की छवि को धक्का लगे। लेकिन बावजूद इसके वे लगातार पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चटर्जी ने बताया कि पार्टी ने हाजरा को कारण बताओ नोटिस देते हुए एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed