सियासत: टीएमसी का कांग्रेस पर हमला, कहा- गोवा में भाजपा को हराने के लिए कुछ नहीं किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में टीएमसी अपने पैर जमाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। आए दिन टीएमसी के बड़े नेता गोवा में दिखाई देते हैं। ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को गोवा का प्रभारी बनाया है। भाजपा के खिलाफ तेजी से अभियान चलाने वाली तृणमूल कांग्रेस की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
महुआ ने कहा कि गोवा में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि वे सभी एक साथ मिल कर चल रहे हैं। गोवा में भाजपा को हराने के लिए तो कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। चिदंबरम के एक दिन यहां आने से और सड़क पर चलने से कुछ नहीं होने वाला।
TMC the only party that has shown resilience & investment. As state incharge, I'm sitting here, I'm renting a house, I'm here every single day. Mr Chidambaram is the state incharge, he has come one day, walked on the road & gone. That's the difference b/w Congress & us: M Moitra pic.twitter.com/qDHmxP3T4d
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 27, 2021
आगे उन्होंने कहा कि टीएमसी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने लचीलापन और योगदान दिखाया है। प्रदेश प्रभारी के नाते मैं यहां बैठी हूं, किराए के मकान में हूं, रोज यहां हूं। पी चिदंबरम प्रदेश प्रभारी हैं, वे एक दिन आए, सड़क पर चले और चले गए। कांग्रेस और हमारे बीच यही अंतर है।