फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC attacked on modi sarkar for not appointing deputy speaker in Lok Sabha

टीएमसी का हमला: लोकसभा में डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति न करने पर साधा निशाना

Thu, 13 May 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 May 2021 02:20 AM IST
सार

  • सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा यह प्रजातंत्र के प्रति असम्मान

विज्ञापन
TMC attacked on modi sarkar for not appointing deputy speaker in Lok Sabha
डेरेक ओ ब्रायन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के राज्य सभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लोकसभा में खाली पड़े उपसभापति के पद को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया के माध्यम से ओ ब्रायन ने आरोप लगाया है कि सरकार दो साल में भी लोकसभा के डिप्टी स्पीकर का चयन नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


टीएमसी ने सूची जारी करते हुए कहा कि सरकार के गठन के 696 दिन यानी दो साल गुजर जाने के बाद भी अब तक यह पद खाली पड़ा है। टीएमसी सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि संस्थान नष्ट किए जा रहे हैं, यह आपका प्रजातंत्र के प्रति असम्मान है। सूची में 11वीं लोकसभा से उपसभापति के चयन का विवरण है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि 11वीं लोकसभा के गठन के 52 दिन में सूरजभान को डिप्टी स्पीकर चुना गया था। 12वीं लोकसभा में 270 दिन में पी.एम. सईद ने इस पद को सुशोभित किया था, जबकि 13 वीं लोकसभा में महज आठ दिन में ही फिर से सईद को इस पर पद चयनित कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 14वीं व15वीं लोकसभा में यह समयावधि आठ दिन रहीं और चरणजीत सिंह अटवाल और करिया मुंडा को इस पद के लिए चुन लिया गया था। वहीं 16 वीं लोकसभा में 71 दिनों में थंबीदुरई को इस पद पर चुना गया, लेकिन 17 वीं लोकसभा में 2 साल गुजरने के बाद भी अभी तक इस पर किसी की नियुक्ति न करना सीधे तौर पर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed