फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc accused to killing of bjp worker in hugli west bengal

बंगाल में तिरंगा फहराने को लेकर भाजपा नेता की हत्या, आठ लोग गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2020 11:47 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
tmc accused to killing of bjp worker in hugli west bengal
demo pic

पश्चिम बंगाल में रोज टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आती रहती हैं। इससे 15 अगस्त का दिन भी अछूता नहीं रहा।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रध्वज फहराने को लेकर हुए विवाद में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन



घटना शनिवार दोपहर जिले के खानकुल इलाके में हुई। इस संबंध में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। तृणमूल ने इस आरोप से इनकार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो समूहों के बीच तिरंगा फहराने को लेकर झड़प हो गई।  उन्होंने बताया, ‘‘एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों के मुताबिक 40 वर्षीय सुदर्शन प्रामाणिक की तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर हत्या की। इस घटना के विरोध में पार्टी ने रविवार को हुगली जिले में 12 घंटे बंद का आह्वान किया था।

राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि उनके पार्टी कार्यकर्ता की इलाके में तिरंगा फहराने के मुद्दे पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। स्वतंत्रता दिवस पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा गया। तृणमूल के नेता प्रबीर घोष ने आरोप से इनकार किया और कहा कि भाजपा के दो धड़ों में झगड़ा इसकी वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed