फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tinka Tinka Foundation Tinka Jail News set a record for Corona Jail News during Covid 19

कोविड-19 के दौरान तिनका जेल न्यूज ने कोरोना जेल समाचारों का बनाया रिकॉर्ड

Mon, 29 Jun 2020 08:35 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 29 Jun 2020 08:35 PM IST
सार

  •  कोविड-19 के दौरान जेलों की पहल के लिए समर्पित एक विशेष यूट्यूब चैनल
  •  पिछले 51 दिनों में 51 कहानियां जेलों का एक नया चेहरा सामने लाती रहीं
  • यह खंड 2018 में शुरू किए गए तिनका तिनका जेल सुधार चैनल का एक हिस्सा है
  •  जेल सुधारक वर्तिका नन्दा तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक हैं

विज्ञापन
Tinka Tinka Foundation Tinka Jail News set a record for Corona Jail News during Covid 19
तिनका तिनका - फोटो : तिनका तिनका फाउंडेशन

विस्तार

51 दिनों तक हर दिन एक से तीन मिनट की अवधि की कहानी कोरोना के दौरान जेलों और उनके योगदान की दुनिया को सामने लाती रही। इसने तिनका तिनका जेल समाचार को अपनी तरह का पहला यूट्यूब समाचार चैनल (tinkatinkaprisonreforms) बना दिया है, जिसने भारत भर की जेलों से समाचार पहुंचाने के लिए खुद को समर्पित किया है। भारत में करीब 1400 जेलें हैं, जिनकी कुल क्षमता 3,96,223 कैदियों की है। तिनका तिनका जेल समाचार एक समय में एक जेल या एक मकसद पर तथ्यात्मक कहानी सुनाता है। इस पहल की शुरुआत मार्च में लॉकडाउन की शुरुआत के साथ की गई थी। मई से इसे एक नियमित अभ्यास बना दिया गया। यह सभी वीडियो सार्वजनिक हित में बनाए गए हैं।

विज्ञापन

जेलों और समाज के बीच की खाई को पाटना मकसद

तिनका तिनका जेल न्यूज जेल सुधारक वर्तिका नन्दा की संकल्पना है। इसका उद्देश्य कोविड-19 की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के समय जेलों और समाज के बीच की खाई को पाटना है और जेलों के काम को एक मजबूत मंच मुहैया करवाना है। इस पहल की भावना तीन भागों में है- हर कहानी में जेल विशेष के ऐतिहासिक महत्व को प्रकट करना, बाहरी दुनिया के लिए कैदियों द्वारा किए गए योगदान का दस्तावेजीकरण करना और जेलों का एक पहलू प्रस्तुत करना जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता।

विज्ञापन


एक समय में एक कहानी सुनाकर, इस चैनल ने भारत में जेलों के कम ज्ञात चेहरे को बाहर लाने के लिए खुद को समर्पित किया, खासकर कोविड-19 के दौरान। दिलचस्प बात यह है कि चैनल ने सभी महत्वपूर्ण प्रकार की जेलों-केंद्रीय, जिला जेलों , उप-जेलों और महिलाओं की जेलों से कहानियों को उठाया है। चैनल दुनिया में मदद करने के लिए मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट और अन्य साधनों के छोटे पैमाने पर प्रयासों में लगे कैदियों के वास्तविक योगदान को जोड़ने में सक्षम रहा है। इन कहानियों में संबंधित अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ कर्मियों के नाम उल्लिखित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिनका और बंदियों के कुछ साझे प्रयास

Tinka Tinka Foundation Tinka Jail News set a record for Corona Jail News during Covid 19
तिनका तिनका - फोटो : तिनका तिनका फाउंडेशन

चैनल ने इस योगदान को एक विशाल रेंज दिखाया है। जिला जेलमेरठउत्तर प्रदेश में बंद कैदियों ने उत्तर प्रदेश की सभी जेलों में अधिकतम मास्क बनाए हैं। वे हर रोज 5000 से अधिक मास्क की सिलाई करते हैं। राजस्थान की एक जेल के बंदियों ने अपने भोजन का एक हिस्सा बाहर के लोगों को दान करने की पहल की। मध्य प्रदेश की केंद्रीय जेल, जबलपुर में 40 पुरुष और 13 महिला बंदी हर दिन 1500 मास्क बनाने में शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में लगभग 52 जेलों में यही किया जा रहा है। मॉडल जेल, चंडीगढ़ के बंदियों ने अपनी गाढ़ी कमाई में से 1,11,000 रुपये कोरोना के संकट से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को दान में दिए। तिनका तिनका के प्रयासों से पिछले 51 दिनों में जेलों के बदलाव और काम की सच्ची कहानियां दृढ़ता से उभरी हैं।

इस श्रृंखला में बंदियों के काम के अलावा रविवार को योग दिवस और विश्व संगीत दिवस जैसे कुछ विशेष दिन और तिनका और बंदियों के कुछ साझे प्रयास भी सरोकार के तौर पर शामिल किए गए। इऩ्हें जेल अधिकारियों और कैदियों के एक छोटे समूह के बीच चुपचाप साझा किया जा रहा था और उन्हें सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रखा गया था। 51 दिनों के पूरा होने पर यह दस्तावेज बंदियों और जेल कर्मचारियों के प्रति सम्मान के रूप में सामने आया है।

वर्तिका नन्दा के बारे में

वर्तिका नन्दा जेल सुधारक हैं और तिनका तिनका भारतीय जेलों पर उनकी श्रृंखला है। वे 2014 में भारत के राष्ट्रपति से स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। जेलों पर उनके काम को दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली है। 

वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं। संपर्क : tinkatinkaorg@gmail.com / 9811201839

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed