{"_id":"6ad5a5f3c8e16dd1c0047632","slug":"tiger-shroff-firing-case-who-is-gangster-anil-pandit-mumbai-police-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ पर हमले का दावा करने वाला अनिल पंडित कौन?: डंकी रूट से पहुंचा था यूएस, मां भी हो चुकी है गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टाइगर श्रॉफ पर हमले का दावा करने वाला अनिल पंडित कौन?: डंकी रूट से पहुंचा था यूएस, मां भी हो चुकी है गिरफ्तार
सार
गैंगस्टर अनिल पंडित ने फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित हरियाणा का रहने वाला है और पहले भी कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कि कौन है अनिल पंडित..
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बाद एक ऑडियो क्लिप सामने आई है। इसमें अनिल पंडित और हरमन संधू ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इसी क्लिप में अनिल ने अभिनेता सलमान खान को भी धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। साथ ही, चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर सलमान और उनके परिवार को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। ऑडियो में सलमान के साथ काम करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोगों को भी धमकाया गया है, हालांकि मुंबई पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है कि गोलीबारी इसी गिरोह ने कराई थी। यह केस जुहू पुलिस से मुंबई क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया गया है।
पहले भी कई मामलों में सामने आया नाम
अनिल पंडित का नाम इससे पहले हरियाणा में हुई गोलीबारी की एक घटना में भी सामने आया था। मार्च 2026 में पानीपत के एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई थीं। तब सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों ने इसकी जिम्मेदारी ली थी और उस मैसेज में अमेरिका में मौजूद अनिल पंडित और रणदीप मलिक के नाम सामने आए थे। साथ ही, गायक-रैपर बादशाह को भी धमकी दी गई थी।
पानीपत की इस घटना में तीन बाइक सवार हमलावरों ने असंध रोड स्थित 'हास्ट फॉरेक्स' पर सात गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने इस मामले में मार्च में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने विदेश में बैठे लोगों के निर्देश पर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की थी। बाद में विदेश में बैठे गैंगस्टरों से संपर्क कराने वाले एक और आरोपी को भी पकड़ा गया। जांच में सामने आया था कि हमलावरों को इस काम के लिए 65 हजार रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
डंकी रूट से गया अमेरिका
हरियाणा के पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित साल 2024 में 'डंकी रूट' यानी अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया और करीब आठ महीने पहले उसने गैंग के एक अन्य सदस्य रणदीप मलिक की जगह यह जिम्मेदारी संभाली, जिसके बाद उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए।
अनिल के नेटवर्क की बात करें तो वह सीधे लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में नहीं है, बल्कि उसे हरि चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर से निर्देश मिलते हैं। हैरी बॉक्सर साल 2022 से अमेरिका में रहकर अपना गिरोह चला रहा है और उसके खिलाफ राजस्थान, पंजाब व दिल्ली में रंगदारी, डकैती और हत्या की कोशिश जैसे मामले दर्ज हैं। पानीपत मामले में भी विदेश में बैठे लोगों के निर्देश पर स्थानीय युवकों से गोलीबारी कराने की बात सामने आई थी। इसके अलावा, पिछले साल हरियाणा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अनिल की मां और भाई को भी गिरफ्तार किया था, हालांकि कुछ महीने पहले उसकी मां को जमानत मिल गई थी।
ऑडियो में अनिल पंडित ने क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के बाद सामने आए ऑडियो में अनिल पंडित कह रहा है कि उसने और हरमन संधू ने यह हमला किया है क्योंकि टाइगर ने समझाने के बावजूद उनकी बात नहीं मानी। उसने धमकी दी है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे मार दिया जाएगा। सलमान खान को दी गई धमकी का संबंध साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले से है, जिसे लेकर बिश्नोई समाज और लॉरेंस गैंग में नाराजगी रही है।
बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां मिलने और गोलीबारी की इन घटनाओं में बिश्नोई गैंग का नाम आना नया नहीं है। इससे पहले 11 जून की सुबह पश्चिम दिल्ली में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर और 1 फरवरी को निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर भी गोलीबारी हो चुकी है। इसके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह और आयुष शर्मा को भी धमकियां मिलने की खबरें सामने आ चुकी हैं। जुहू की इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।मुंबई पुलिस हमलावरों की तलाश करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सामने आए दावों की भी गहराई से जांच कर रही है।