फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tibetan religious leader Dalai Lama congratulates UN World Food Program on receiving Nobel Peace Prize

डब्ल्यूएफपी को मिला नोबेल सभी को प्रेरित करेगा कोई कहीं भी भूखा न सोए: दलाई लामा

Sun, 11 Oct 2020 03:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Oct 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
Tibetan religious leader Dalai Lama congratulates UN World Food Program on receiving Nobel Peace Prize
Dalai Lama - फोटो : ANI

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने यूएन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) को शांति का नोबेल पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। मानवता में मजबूत विश्वास रखने वाले व्यक्ति के तौर पर मुझे उम्मीद है कि डब्ल्यूएफपी को मिला नोबेल पुरस्कार सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेगा कि दुनिया में कहीं भी कोई भूखा न सोए।

विज्ञापन


दलाई लामा ने शनिवार को डब्ल्यूएफपी के निदेशक डेविड बेस्ले को लिखे पत्र में कहा, यह पुरस्कार विश्व में भूख को कम करने में संगठन की अहम भूमिका को मान्यता है। गरीबी, भूख और कुपोषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए डब्ल्यूएफपी ने जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा भले ही यह समस्याएं युद्ध के हालात से पैदा हुई हों या प्राकृतिक कारणों से। जहां निराशा के सिवा कुछ नहीं होता वहां भी संगठन ने शांति व सुविधा पहुंचाने का काम किया है। नोबेल पुरस्कार हमें अमीर और गरीब के बीच फासले को कम करने के अपने दायित्व की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बती धर्मगुरु ने शानदार मानवीय कार्य करने के लिए डब्ल्यूएफपी के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा, मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य संकट हमें याद दिलाता है कि मानवता के सामने आने वाली चुनौतियों से एकजुट होकर निपटा जा सकता है। भूख और गरीबी को अंतरराष्ट्रीय सहायता के आधार पर खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed