फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three students booked for ragging junior in govt medical college in Telangana News In Hindi

Telangana: नागरकुरनूल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, जूनियर छात्र ने तीन सीनियर छात्रों पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 29 Mar 2025 12:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 12:21 PM IST
सार

नागरकुरनूल मेडिकल कॉलेज से एक रैगिंग का मामला सामना आया है। एक छात्र ने अपने तीन सीनियर छात्रों पर गंभीर रूप से रैगिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। साथ की कॉलेज प्रशासन ने भी मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Three students booked for ragging junior in govt medical college in Telangana News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। जहां एक जूनियर छात्र ने अपने तीन सीनियर छात्रों पर आरोप लगाया कि 25 मार्च को उसे छात्रावास में अपमानित किया गया। मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल के अनुसार, यह घटना प्रथम वर्ष के एमबीबीएस छात्र के साथ हुई, जब उसके सीनियर छात्रों ने उसे बेल्ट से पीटा और थप्पड़ मारे। इसके बाद सीनियर छात्रों ने उससे उसका यूपीआई पिन मांगा, और जब उसने मना किया, तो उसे फिर से पीटा गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
मामले में जूनियर छात्र की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों सीनियर छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही कॉलेज प्रशासन ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि 2 अप्रैल को इस मामले पर एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक भी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 26/11 हमला: बलिदानी तुकाराम ओंबले के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम, बनेगा भव्य स्मारक
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के आरोपों पर एक नजर
जूनियर छात्र ने मामले में आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बीते 25 मार्च को एक छात्र ने उसे अपने छात्रावास के कमरे में आने के लिए कहा। इस दौरान वहां उपस्थिति तीनों सीनियर छात्रों ने उसे 'एयर चेयर' की सदा दी। ध्यान रहे कि एयर चेयर एक प्रकार का शारीरिक एक्टिवीटि है, जिस दौरान व्यक्ति को बिना कुर्सी के इस तरह बैठना है कि सबको लगे कि वो हवा में बैठा है। जब लगातार 30 मिनट तक इसी अवस्था में रहने से उसके पैर में दर्द होने लगा तो एक सीनियर छात्र ने उसके हाथों में पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर पकड़ा दिया। 

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों को निकालने के लिए पूरी की तैयारी, 31 मार्च तक छोड़ना होगा देश, नहीं तो....

बाद में छीन लिया फोन भी
पीड़ित छात्र का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उनका फोन ले लिया और उनकी निजी चैट और फोटो देखे। उन्हें अपमानित करने के लिए उनके फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किया गया और उन्हें ब्लैकमेल किया गया। साथ ही पुलिस ने मामले में बताया कि तीनों वरिष्ठों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। आरोपियों की काउंसलिंग भी की गई है। यह मामला तेलंगाना रैगिंग निषेध अधिनियम, 1997 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed