{"_id":"63a700aa937c4b638d468a01","slug":"three-people-killed-after-wall-collapses-on-them-at-mining-site-in-kutch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: खदान की दीवार के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे मृतक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: खदान की दीवार के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे मृतक
Sat, 24 Dec 2022 07:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:08 PM IST
सार
गुजरात के कच्छ जिले में हुए हादसे में मृतक तीनों व्यक्तियों की पहचान अशोक पटेल, गजेंद्र कौल और जयसिंह के रूप में हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में कच्छ जिले के खावड़ा में शुक्रवार को भी बड़ा हादसा हो गया। यहां एक खदान में चट्टानों की दीवार गिरने तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये हादसा सीटीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
खावड़ा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने हादसे के बारे में बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम 6 से 7 बजे के बीच हुई। इलाके के एक खनन स्थल पर चट्टानों की 50 फीट ऊंची दीवार एक जेसीबी और ट्रक पर गिर गई। जिसके कारण जेसीबी चालक और दो अन्य लोग चट्टानों के मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और करीब आठ बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आखिरी व्यक्ति को आज दोपहर तीन बजे निकाला गया।
विज्ञापन
सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने बताया कि जब ये हादसा हुआ उस समय मृतकों में से एक जेसीबी चला रहा था, जबकि दो अन्य पास में खड़े एक वाहन की मरम्मत कर रहे थे। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि मृतक तीनों व्यक्तियों की पहचान अशोक पटेल, गजेंद्र कौल और जयसिंह के रूप में हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
विज्ञापन