फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three people including two suspended policemen arrested by Kerala police accused to kidnap by luring ED

Kerala: दो निलंबित पुलिस जवान सहित तीन लोग गिरफ्तार, ईडी का झांसा देकर अपहरण की कोशिश का आरोप

Thu, 29 Jun 2023 03:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Jun 2023 03:55 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि व्यापारी मुजीब (43) ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके तहत केस दर्ज किया गया है। मुजीब ने पुलिस को बताया कि पूवाचल के पास तीनों आरोपियों ने मेरी गाड़ी को रोका था, उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी।

विज्ञापन
Three people including two suspended policemen arrested by Kerala police accused to kidnap by luring ED
केरल पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल पुलिस ने तीन लोगों को कट्टकडा से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ईडी की छापेमारी का झूठा बहाना बनाकर एक व्यापारी का अपहरण कर लिया था। इसके बाद विभाग ने दोनों पुलिस जवानों को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

इन तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में केरल पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विनीत (36) और सीपीओ किरण कुमार (36) अक्टूबर 2022 से निलंबित हैं। इन दोनों के अलावा अरुण (35) को दोपहर में कट्टकडा से गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 394, 419, 363, 506 और 34 के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

भेष बदलकर अपहरण की कोशिश
पुलिस ने बताया कि व्यापारी मुजीब (43) ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके तहत केस दर्ज किया गया है। मुजीब ने पुलिस को बताया कि पूवाचल के पास तीनों आरोपियों ने मेरी गाड़ी को रोका था, उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। मैंने गाड़ी रोका तो उनमें से एक मेरी गाड़ी में घुस गया और स्टीयरिंग पर हथकड़ी लगा दी। मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि यह ईडी का छापा है। लेकिन मुझे शक हुआ तो मैंने मदद के लिए चिल्लाया। उन्होंने मुझे शांत रहने के लिए बोला। उन्होंने कहा कि अगर शांत नहीं रहोगे तो गोली मारकर हत्या कर देंगे। मैं चिल्लाता रहा तो डर के वजह से वे वहां से भाग गए। थोड़ी देर में वहां पुलिस पहुंची और उन्होंने मेरी हथकड़ी खोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य सबूतों के आधार पर तीन लोगों का पता लगाया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed