{"_id":"594df5d74f1c1ba8698b4688","slug":"three-man-killed-by-villagers-in-the-doubt-of-cattle-theft-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: गाय चोरी करने के शक में गांव वालों ने तीन की ली जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: गाय चोरी करने के शक में गांव वालों ने तीन की ली जान
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में गाय चोरी के शक में तीन लोगों को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया है। ये घटना उत्तरी बंगाल के दिनाजपुर के इलाके में घटित हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इलाके में वैन से करीब 10 से 12 लोग आए। गैंग ने दो घरों से कुछ गायों को चुरा लिया, लेकिन जब वे तीसरे घर में घुसे तो उन्हें एक शख्स ने पकड़ लिया।
शख्स ने देर करते हुए चीखना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में गांव के सभी लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। सभी भागने की फिराक में थे, लेकिन तीन को गांव वालों ने धर-दबोच लिया और बताया जा रहा है कि वे उनकी डंडों और लोहे की रॉड से पिटाई करने लग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इस्लापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतकों का नाम समीरूद्दीन, नसीरूल हक तथा नासीर बताया गया है। मारे गए एक गैंग मेंबर के परिजानों ने पिटाई का विरोध करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।