फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police jeeps kill woman and injured two for saving a cow in UP's balrampur

गाय को बचाने के चक्कर में दौड़ी पुलिस, जीप ने तीन को उड़ाया, 1 की मौत

Sat, 03 Jun 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 03 Jun 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
police jeeps kill woman and injured two for saving a cow in UP's balrampur

उत्तर प्रदेश में गो हत्या की रोक पर योगी सरकार के निर्देशों का पुलिस कुछ इस कदर पालन कर रही है कि एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यूपी के बलरामपुर में पुलिस की जीप ने गाय को बचाने के लिए तीन लोगों को कुचल दिया है। दुखद ये है कि इस हादसे में महिला उषा देवी की मौत हो गई, जबकि उसके पोता-पोती बुरी तरह घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस को 100 नंबर पर गो हत्या की कॉल आई। अफरा-तफरी में पुलिस मौके पर पहुंचने के लिए निकल पड़ी, इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार जीप के सामने महिला और बच्चे आ गए। जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी की सत्ता में बीजेपी सरकार के आने के बाद लगातार गो हत्या पर रोक की हर कोशिश की जा रही है। इससे पहले बूचड़खानों पर भी योगी सरकार की गाज गिर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed