{"_id":"5f6a62bf8ebc3e0dee193bba","slug":"three-laborers-die-after-a-part-of-a-building-collapses-in-surat-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के सूरत में इमारत का एक हिस्सा गिरने से 3 मजदूरों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के सूरत में इमारत का एक हिस्सा गिरने से 3 मजदूरों की मौत
Wed, 23 Sep 2020 02:19 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार सुबह एक सात मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शहर के रांदेर इलाके में सुबह करीब पांच बजे हुई।
विज्ञापन
सूरत महानगर पालिका के आयुक्त बंछानिधि पाणी ने बताया कि मंगलवार सुबह बारिश के कारण सड़क के किनारे स्थित नीलांजन अपार्टमेंट इमारत की पहली मंजिल के बालकनी का एक हिस्सा फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों पर गिर गया।
विज्ञापन
पाणी ने बताया कि पीड़ितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पाणी ने बताया कि इमारत में 49 फ्लैट और 23 दुकानें थीं। जर्जर स्थिति में होने की वजह से अपार्टमेंट को इस साल की शुरुआत में खाली कराया गया था। इसके मालिकों को नगर निगम द्वारा कई नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
आयुक्त ने बताया कि चूंकि, यह एक निजी संपत्ति थी, इसलिए हमने इमारत के मालिकों को खुद ही इसे गिराने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल नेपाली, जगदीश चौहान और राजू मारवाड़ी के रूप में हुई है।