फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three children found dead in a car in Nagpur Maharashtra news and updates

Maharashtra : नागपुर में कार में मृत मिले तीन बच्चे, लातूर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को बेरहमी से पीटा

Mon, 19 Jun 2023 04:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Jun 2023 04:04 AM IST
सार

मृतकों की पहचान तौफीक फिरोज खान (4), आलिया फिरोज खान (6) और अफरीन इरशाद खान (6) के रूप में हुई है जो नागपुर के फारूक नगर के निवासी थे।

विज्ञापन
three children found dead in a car in Nagpur Maharashtra news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक कार में तीन बच्चे मृत पाए गए। इन तीनों में दो भाई-बहन थे। पुलिस ने बताया मृतकों की पहचान तौफीक फिरोज खान (4), आलिया फिरोज खान (6) और अफरीन इरशाद खान (6) के रूप में हुई है जो फारूक नगर के निवासी थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बच्चे शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे लापता हो गए। पहले लग रहा था कि बच्चे किसी पास के पार्क में तो नहीं चले गए हैं। लेकिन जब वे शनिवार देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और अपहरण का मामला दर्ज किया। फिर रविवार की शाम लगभग 7 बजे, एक कांस्टेबल ने अपने घरों के पास एक एसयूवी खड़ी देखी और तीनों बच्चों के शव अंदर पाए।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि तौफीक और आलिया भाई-बहन हैं, जबकि आफरीन पास में ही रहती है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि विशेष अनुमति प्राप्त करने के बाद रात के दौरान पोस्टमार्टम किया जाएगा क्योंकि इसकी रिपोर्ट से पता चलेगा कि उनकी मौत किस वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लातूर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई 
इस बीच लातूर में प्रेम प्रसंग की वजह से एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि औसा तहसील के बलिराम मागर (25) को उसके भादा गांव के एक व्यक्ति ने तीन जून को बातचीत के लिए बुलाया और फिर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर बलिराम की बुरी तरह से पिटाई कर दी। 

शनिवार रात बलिराम की मौत हो गई। नौ जून को मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद 10 जून को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और इसकी जांच शुरू की गई। सहायक पुलिस निरीक्षक अप्पासाहेब डोंगरे ने बताया कि गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध होने को लेकर बलिराम की पिटाई की गई। हमने सात में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उन पर हत्या का मुकदमा चलेगा।

मुंबई पुलिस ने अपने बयान में कहा कि गोवंडी के एक निजी अस्पताल में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में शोएब और इरफान सैयद नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में से एक फर्जी डॉक्टर है जो उस अस्पताल में काम करता था। 

आगे पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति ओपीडी के बाहर उसका इंतजार कर रहा था और जब वह उसकी जांच करने गया तो उसने आरोपी को हरकत में पकड़ लिया। अस्पताल के मालिक जमील खान सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो फरार है।

पुणे में राजगढ़ किले में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला
महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को 26 वर्षीय महिला का सड़ा हुआ शव मिला। पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान दर्शना पवार के रूप में हुई है। जो अहमदनगर के कोपरगांव की रहने वाली थी। दर्शना ने हाल ही में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य वन सेवा परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल की थी।

पुलिस ने कहा कि 15 जून को उसके पिता ने उसके लापता होने के बाद पुणे शहर के सिंहगढ़ रोड थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह 9 जून को एक सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुणे आई थी। दो दिन बाद, वह नेरहे इलाके में अपनी महिला मित्र के पास आई और अगले दिन यह कहकर घर से चली गई कि वह सिंहगढ़ किले जा रही है। 

फोन नहीं लगने से उसके पिता को चिंता हुई। सिंहगढ़ रोड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों तक तलाश करने के बाद उसके पिता ने पुलिस से संपर्क किया। इस बीच, पता चला कि मृतक के परिवार से संबंधित एक युवक भी शहर के वारजे इलाके से लापता हो गया था और यह बताया गया था कि दोनों एक साथ थे।

पुलिस ने कहा कि रविवार को उसका शव राजगढ़ किले की तलहटी में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उसके अनुसार, जिस व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा था कि वह उसके साथ जा रहा था, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लातूर में 18 वर्षीय लड़की से बार-बार किया दुष्कर्म 
महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक व्यक्ति ने 18 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी ने इस साल अप्रैल और जून के बीच अपराध को अंजाम दिया।

लड़की लातूर पढ़ने आई और एक एक छात्रावास में रहती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती आरोपी से हुई और उसे अपने साथ संबंध बनाने का झांसा दिया। वह उसे एक लॉज में ले गया और वहां उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें क्लिक कीं। इसके बाद उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उनकी लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करके आरोपी को पकड़ लिया है।

मुंबई: खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ रेलवे यार्ड में रविवार सुबह एक खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन रेल सेवाएं जरूर प्रभावित हुईं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि सुबह 8:25 बजे खाली ईएमयू का रेक पटरी से उतर गया था। इसमें कोई यात्री सवार नहीं था, जिस कारण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed