फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threat calls Gadkari: Police find links between arrested accused Jayesh Pujari and terror convict Afsar Pasha

गडकरी को धमकी: पुलिस को मिली सफलता, गिरफ्तार आरोपी जयेश और दोषी आतंकी पाशा के बीच संबंधों का मिला सुराग

Fri, 14 Jul 2023 12:07 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नागपुर।
पीटीआई, नागपुर। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Jul 2023 12:07 PM IST
सार

जयेश पुजारी ने इस साल 14 जनवरी को नागपुर में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को धमकी भरा फोन किया था। जिसमें 100 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य होने का दावा किया गया था। पुलिस ने कहा है कि उस समय वह पड़ोसी राज्य कर्नाटक की एक जेल में बंद था।

विज्ञापन
Threat calls Gadkari: Police find links between arrested accused Jayesh Pujari and terror convict Afsar Pasha
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस को इस साल की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जयेश पुजारी और अफसर पाशा के बीच संबंधों के सुराग मिले हैं। अफसर पाश बेंगलुरु आतंकी हमले के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वर्तमान में कर्नाटक की जेल में बंद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुजारी उर्फ कांथा और शाकिर पहले पाशा के साथ कर्नाटक की बेलगावी जेल में बंद थे।

विज्ञापन


जयेश पुजारी ने इस साल 14 जनवरी को नागपुर में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को धमकी भरा फोन किया था। जिसमें 100 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य होने का दावा किया गया था। पुलिस ने कहा है कि उस समय वह पड़ोसी राज्य कर्नाटक की एक जेल में बंद था। उसने 21 मार्च को एक और फोन किया और धमकी दी कि अगर 10 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो वह नागपुर से भाजपा के लोकसभा सांसद को नुकसान पहुंचाएगा। पुजारी को 28 मार्च को बेलगावी की एक जेल से गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया और उसके खिलाफ सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


नागपुर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, इस मामले में नागपुर पुलिस की जांच में पुजारी और आतंकवादी बशीरुद्दीन नूर अहमद उर्फ अफसर पाशा के बीच संबंध का पता चला है। पाशा पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। उन्होंने कहा कि पुजारी के जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए आतंकवादियों की भर्ती के 2012 मामले में दोषी पाशा के साथ संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पाशा दिसंबर 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) पर हुए आतंकी हमले में भी शामिल था और वर्तमान में बेलगावी में जेल की सजा काट रहा है। उन्होंने बताया कि पाशा को गिरफ्तार करने के लिए नागपुर पुलिस की एक टीम बेलगावी भेजी गई है।


वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने मई में गडकरी को धमकी भरे फोन कॉल की जांच के लिए नागपुर का दौरा किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने मामले में आतंकी एंगल की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed