{"_id":"5b6c44b84f1c1bb35d8b80bc","slug":"thousands-of-people-gave-their-last-rites-to-major-rane","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सेना मेजर राणे को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई, दी गई 21 तोपों की सलामी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शहीद सेना मेजर राणे को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई, दी गई 21 तोपों की सलामी
भाषा, ठाणे
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करने के अभियान के दौरान शहीद हुए मेजर कौस्तुभ राणे को आज हजारों लोगों ने अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। मेजर राणे का दिन में साढे बारह बजे जिले के मीरा रोड टाउनशिप के श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए सुबह मीरा रोड के शीतल नगर क्षेत्र में राणे के घर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। सुबह करीब साढे नौ बजे मेजर के घर से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। उनके शव को एक ताबूत में रखा गया जिस पर तिरंगा लिपटा हुआ था। यह ताबूत फूलों से सजे ट्रक में रखा था। कुछ चौराहों पर इस वाहन पर पुष्प वर्षा भी की गई।
विज्ञापन
दो घंटे बाद जब अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ के चलते कुछ समय के लिए अव्यवस्था फैल गई। लोग अंतिम संस्कार देखने के लिए पेड़ों पर चढ़ गये, पास की इमारतों की छत पर चढ गये। राणे के परिवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। शहीद मेजर की पत्नी कणिका अपने ढाई साल के बेटे अगस्त्य को गोद में ली हुई थीं।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। शहीद के बेटे द्वारा चिता को मुखाग्नि देने से पहले 21 तोपों की सलामी दी गई। गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास नाकाम करते वक्त मेजर राणे तथा तीन सैनिक शहीद हो गये थे।