फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those who wrote letter certainly are as fiercely opposed to the BJP as I am or Mr Rahul Gandhi is says P Chidambaram

पत्र लिखने वाले मेरे या राहुल गांधी की तरह ही भाजपा विरोधी : चिदंबरम

Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Those who wrote letter certainly are as fiercely opposed to the BJP as I am or Mr Rahul Gandhi is says P Chidambaram
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पूरी हो गई। सात घंटे तक चली इस लंबी बैठक में एक बार फिर से आम सहमति से सोनिया गांधी को ही अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि सोनिया गांधी का एक साल पूरा होने के बाद ऐसी अटकलें थी कि वो इस्तीफा दे सकती हैं और उनकी जगह राहुल गांधी को पार्टी की कमान दी जा सकती है। हालांकि आखिरी में इन सभी कयासों पर विराम लग गया।

विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस के 23 नेताओं के उस पत्र पर भी काफी चर्चा हुई जो उन्होंने सोनिया गांधी को लिखा था और पार्टी में ढांचागत बदलाव की मांग की थी। हालांकि बैठक के बाद कांग्रेस प्रवक्ताओं ने मामले को सुलझा लेने की बात कही। वहीं पार्टी नेतृत्व को लेकर हुए आज के घटनाक्रम पर पूर्व वित्त मंत्री हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि असंतोष ही परिवर्तन का वाहक होता है। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने पत्र लिखा है वे निश्चित रूप से भाजपा के विरोधी हैं जैसा कि मैं हूं या राहुल गांधी हैं। हमेशा असंतोष होता है, वास्तव में यह असंतोष ही है जो बदलाव लाता है। जब तक असंतोष नहीं होगा, परिवर्तन नहीं होगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा, 'मैं कभी नहीं कहता कि सब ठीक है। क्या समुद्र की लहरें कभी खामोश हो जाती हैं, समुद्र में हमेशा लहरें होती रहेंगी। हमेशा कुछ असंतोष रहेगा। आज हमने कुछ मुद्दों को संबोधित किया है। मुझे लगता है कि आगे जाकर पार्टी मजबूत और अधिक सक्रिय हो जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed