फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those who claim religion is in danger their party is in a soup says actor Riteish deshmukh news in hindi

Maharashtra: 'धर्म नहीं पार्टी खतरे में', छोटे भाई के लिए चुनाव प्रचार करते हुए रितेश देशमुख ने सरकार को घेरा

Mon, 11 Nov 2024 03:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Nov 2024 03:04 PM IST
सार

रैली को संबोधित करते हुए अभिनेता ने महाराष्ट्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं। उन्हें रोजगार देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे मूल्य नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Those who claim religion is in danger their party is in a soup says actor Riteish deshmukh news in hindi
रितेश देशमुख - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने भाई और कांग्रेस नेता धीरज देशमुख के लिए चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि लोग दावा करते हैं कि उनका धर्म खतरे में हैं, लेकिन वास्तव में उनकी पार्टी खतरे में है। रितेश लातूर में अपने भाई के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस क्षेत्र में धीरज का सामना भाजपा के रमेश कराड से होने वाला है। रविवार की रात एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से काम नहीं करते हैं, उन्हें धर्म की जरूरत पड़ती है। बॉलीवुड स्टार ने बेरोजगारी के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार को भी घेरा। 
विज्ञापन


रितेश देशमुख ने किया अपने छोटे भाई के लिए प्रचार
रविवार को अपने छोटे भाई धीरज देशमुख के लिए प्रचार करते हुए रितेश देशमुख ने एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने कहा, "भगवान श्रीकृष्म कहते हैं कि कर्म ही धर्म है। जो ईमानदारी से अपना काम करता है, वह धर्म कर रहा है। धर्म की जरुरत उन्हें होती है जो काम नहीं करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जो यह दावा करते हैं कि उनका धर्म खतरे में हैं, यह उनकी पार्टी है जो खतरे में है। वे अपनी पार्टी और खुद को बचाने के लिए अपने धर्म से प्रर्थना करते हैं। उन्हें बोल दीजिए कि हम अपने धर्म की रक्षा कर लेंगे, आप पहले विकास पर बात कीजिए।"
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार को घेरा
रैली को संबोधित करते हुए अभिनेता ने महाराष्ट्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं। उन्हें रोजगार देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे मूल्य नहीं मिल रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में धीरज देशमुख ने 1.21 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। रितेश ने लोगों से अपने भाई को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के युवाओं से वोट के महत्व को समझने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed