{"_id":"5dfcc07c8ebc3e87d700d463","slug":"those-bornindia-before-1987-and-their-children-are-indians-says-government-top-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता विवाद: 1987 से पहले जन्मे व्यक्ति को माना जाएगा भारत का नागरिक!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता विवाद: 1987 से पहले जन्मे व्यक्ति को माना जाएगा भारत का नागरिक!
Fri, 20 Dec 2019 06:28 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच सूत्रों के हवाले से ये जानकारी आ रही है कि जो कोई भी 1987 से पहले जन्मा है वो स्वत: ही भारतीय नागरिक माना जाएगा। कानून के मुताबिक ऐसे लोगों को नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार के एक उच्च अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2004 के नागरिकता संशोधन कानून के मुताबिक देश के नागरिक, जिनके एक अभिभावक हैं और अवैध अप्रवासी नहीं है तो उसे भारतीय नागरिक माना जाता है।
नागरिकता कानून पर चल रहे विवाद और विरोध प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम गलत खबरें भी चल रही हैं। अधिकारी ने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति भारत में 1987 से पहले जन्मा है, कानून के मुताबिक उसे स्वत: ही भारत का नागरिक माना जाएगा। असम के मामले में कट ऑफ डेट 1971 है।
विज्ञापन