फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those born with golden spoon will not realise value of Rs 1,500: CM Shinde's dig at Uddhav

Maharashtra: CM शिंदे का उद्धव पर तंज, कहा- सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वालों को 1500 की कीमत का एहसास नहीं

Wed, 04 Sep 2024 01:40 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Sep 2024 01:40 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लड़की बहिन योजना का लाभ बताते हुए कहा है कि इसे योजना को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। साथ ही उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है कि सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को 1500 रुपये की कीमत नहीं पता है। 

विज्ञापन
Those born with golden spoon will not realise value of Rs 1,500: CM Shinde's dig at Uddhav
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लड़की बहिन योजना को लेकर उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें 1500 रुपये की कीमत का एहसास नहीं होगा। 

विज्ञापन


शिंदे ने कहा, "विपक्ष इस योजना का मजाक उड़ाता है कि सरकार इस योजना के माध्यम से रिश्वत दे रही है। सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले लोग 1,500 रुपये का मूल्य नहीं समझेंगे। 1,500 रुपये का मूल्य मेरे 'लड़कि बहिन' को पता होगा।’’
विज्ञापन


मुंबई के चांदीवली इलाके में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना को "भ्रामक और झूठा आश्वासन" बताया है, लेकिन इस योजना को महिलाओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वंचित महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दे रही है। यह एक कल्याणकारी योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2 करोड़ महिलाओं ने योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरा था और उनमें से 1.5 करोड़ पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा वादा किया गया 1,500 रुपये का वजीफा मिला है।


शिंदे ने जोर देकर कहा कि जैसे ही पहली किश्त लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की गई, विपक्ष गलत साबित हुआ।

विपक्ष का आरोप- योजना से मिल रही राशि बहुत कम
विपक्ष का आरोप है कि सरकार की यह योजना वित्तीय रूप से अव्यवहारिक है। जिसके कारण  राज्य के खजाने पर प्रति वर्ष 46,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इसका लक्ष्य 21 से 65 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को रखा गया है। विपक्ष ने लड़की बहिन योजना के तहत हर महीने दी जाने वाली धनराशि को भी बहुत कम बताया है। 

'वजीफा राशि करेंगे दोगुना'
नवंबर में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों से पहले शिंदे ने कहा कि अगर सरकार की ताकत बढ़ती है, तो वजीफा राशि दोगुनी हो जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed