फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thiruvananthapuram News, Video of Sub-Inspector Arun Kumar tackling an attack from a man carrying a machete goes viral

Video: केरल में सब-इंस्पेक्टर अरुण कुमार की जांबाजी, जान जोखिम में डाल हमलावर से छीना धारदार हथियार

Tue, 21 Jun 2022 11:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Jun 2022 11:17 AM IST
सार

केरल के एक जांबाज पुलिस अधिकारी की जांबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश भर के पुलिस विभाग में इनकी चर्चा हो रही है कि आखिर जान जोखिम में डालकर किस तरह से एक अपराधी से हथियार छीन लिया।

विज्ञापन
Thiruvananthapuram News, Video of Sub-Inspector Arun Kumar tackling an attack from a man carrying a machete goes viral
केरल पुलिस(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

केरल के अलाझुप्पा से एक जांबाज पुलिस अधिकारी की बहादुरी की चर्चा पूरे देश में जोरों पर है। इतना ही नहीं अब इनकी जांबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश भर के पुलिस विभाग में इनकी चर्चा हो रही है कि आखिर जान जोखिम में डालकर किस तरह से एक अपराधी से हथियार छीन लिया।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
दरअसल,  37 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर वीआर अरुण कुमार, जो केरल के अलाप्पुझा जिले के नूरनाड पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर हैं, रविवार शाम करीब 6 बजे पुलिस चालक के साथ गश्त पर थे। उसी समय उन्होंने एक वांछित अपराधी को स्कूटी पर देखा।  इसके बाद सब-इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस की जीप को अपराधी के स्कूटर के पीछे रोक देते हैं।  इस दौरान अपराधी सुगथन की नजर पुलिस गाड़ी पर पड़ गई। फिर जैसे ही जीप उसके सामने आई उसने तुरंत स्कूटर पर रखे बैग से धारदार हथियार को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


सुगथन हथियार को तेजी लहराना शुरू कर देता है और अरुण कुमार पर हमला करता है। अपराधी सब-इंस्पेक्टर के गर्दन पर काटने की कोशिश करता है। एसआई अरुण हमला होते ही अपराधी के हथियार को पकड़ने की कोशिश करते हैं। इस प्रक्रिया में उनकी उंगलियों पर चोट लग जाती है लेकिन वह रुकते नहीं हैं और सुगथन को जमीन पर गिरा देते हैं। फिर अरुण कुमार अपराधी पर काबू पाने में सफल हो जाते हैं और उनके ऊपर बैठकर हथियार छीन लेते हैं। इसी दौरान पुलिस गाड़ी का ड्राइवर भी उनका सहयोग करने के लिए आगे आता है। फिर वे दोनों सुगथन को पुलिस की गाड़ी में बिठा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed