{"_id":"5e15f8848ebc3e87a10e0c13","slug":"thirty-six-women-fall-ill-in-mumbai-ahmadabad-shatabdi-express-because-of-expired-breakfast-served","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत : ट्रेन में एक्सपायर नाश्ता मिलने से 36 महिलाओं की हालत बिगड़ी, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरत : ट्रेन में एक्सपायर नाश्ता मिलने से 36 महिलाओं की हालत बिगड़ी, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा
Wed, 08 Jan 2020 09:17 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 08 Jan 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल में मिलने वाले के खाने की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। अब इसमें एक कीर्तिमान और जुड़ गया है। ताजा घटना मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस की है। यहां नाश्ता करने के बाद अजानक एक के बाद एक 36 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत सामने आई। इसके बाद यात्रियों ने भेस्तान स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
महिलाओं की हालत लगातार बिगड़ती देखकर यात्रियों ने भेस्तान स्टेशन मास्टर के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से नाश्ते को लेकर शिकायत की। यात्रियों ने बताया कि नाश्ते में मिले ब्रेड-बटर में फंगस लगी हुई थी और वह एक्सपायर भी था। हंगामा देखकर रेलवे अधिकारी हरकत में आएं और उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बोरीवली से 37 महिलाओं का एक ग्रुप फूड फेस्टिवल में शामिल होने आ रहा था। महिला यात्रियों ने बताया कि उन्होंने नाश्ते के लिए ब्रेड-बटर लिया था। नाश्ता करने के आधे घंटे बाद यात्रियों को चक्कर, पेट दर्द और उल्टी होने लगी। वापी स्टेशन पहुंचते-पहुंचते यात्रियों की स्थिति काफी बिगड़ गई। जिसके बाद भेस्तान स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन चेन पुलिंग करके रोकी। अधिकारियों ने यात्रियों को समझा कर ट्रेने को सूरत के लिए रवाना किया। यहां सूरत रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों के प्राथमिक उपचार का इंतजाम किया।
विज्ञापन