फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These veteran cabinet ministers of Yogi Adityanath can contest Lok Sabha elections

योगी आदित्यनाथ के ये दिग्गज कैबिनेट मंत्री लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Thu, 21 Feb 2019 07:03 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Thu, 21 Feb 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
These veteran cabinet ministers of Yogi Adityanath can contest Lok Sabha elections
भाजपा - फोटो : social media

 उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की मजबूत दावेदारी के बीच भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर राज्य में अपनी स्थिति कमजोर नहीं होने देना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी ने एक तरफ तो कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटने का फैसला किया है तो वहीं वह उत्तर प्रदेश सरकार के मजबूत चेहरों को लोकसभा चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। खबर है कि योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के आधे दर्जन से अधिक मंत्री और कई विधायक लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

विज्ञापन


योगी मंत्रिमंडल में सबसे मजबूत चेहरों में से एक ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने गृहनगर मथुरा पर अच्छी जमीनी पकड़ रखते हैं। अभी इस सीट पर हेमामालिनी सांसद हैं। उनकी सिने स्टार छवि के बाद भी जमीनी स्थिति बहुत अच्छी नहीं बताई जा रही है। यही कारण है कि पार्टी श्रीकांत शर्मा को यहां से मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन


हालांकि, पिछले चुनाव में हेमामालिनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरएलडी नेता जयंत चौधरी को ढाई लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। लेकिन बदली परिस्थितियों में पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही कारण है कि वह श्रीकांत शर्मा को मथुरा से चुनाव मैदान में उतार सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी प्रकार योगी मंत्रिमंडल में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कानपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। इस समय कानपुर से मुरली मनोहर जोशी सांसद हैं और उनकी क्षेत्र में एक विशेष छवि है। लेकिन चर्चा है कि पार्टी किन्हीं कारणों से उनकी सीट बदलने पर विचार कर रही है। अगर पार्टी ऐसा निर्णय लेती है तो सतीश महाना को कानपुर से अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिल सकता है।

 
उत्तर प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना इस समय शाहजहां पुर से विधायक हैं। उन्हें भी शाहजहां पुर या उसके आसपास किसी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। शाहजहां पुर से कृष्णाराज इस समय सांसद हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में बसपा के उम्मेद सिंह कश्यप को दो लाख तीस हजार से अधिक मतों से हराया था। इसके अलावा भी योगी मंत्रिमंडल के कई मंत्री लोकसभा के चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उनके अलावा कई विधायक जिनकी स्थिति अपने क्षेत्र में अच्छी है, चुनाव में उतारे जा सकते हैं।  
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed