{"_id":"5c26bf66bdec2256bf2a4e0c","slug":"these-top-news-will-be-under-focus-today-updates-on-amar-ujala-dot-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Sat, 29 Dec 2018 05:57 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 29 Dec 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी और गाजीपुर को आज 508 करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी और गाजीपुर के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशियाई केंद्र सहित 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथ से होगा।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मेघालय : खदान में आई बाढ़, संयुक्त अभियान में आज शामिल होंगे नौसेना के गोताखोर
मेघालय में एक कोयला खदान में बाढ़ में 13 दिसंबर से फंसे 15 खनिकों को बचाने के अभियान में शनिवार को भारतीय नौसेना भी शामिल होगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। नौसेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से 15 सदस्यीय गोताखोर टीम शनिवार की सुबह पूर्वी जयंतिया पर्वतीय जिले के सुदूरवर्ती लुम्थारी गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
वीवीआईपी चॉपर डील केस : बिचौलिये मिशेल को आज कोर्ट में पेश करेगा ईडी
36 सौ करोड़ की वीवीआईपी चॉपर डील घूस केस में गिरफ्तार बिचौलिये ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को ईडी शनिवार को अदालत में पेश करेगा। वह फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सात दिन के रिमांड पर है।
पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली-इलाहाबाद के बीच ट्रेन-18 का ट्रायल, कुंभ को लेकर हो रही है तैयारी
रेल मंत्रालय बिना इंजन की रेलगाड़ी ट्रेन-18 का मध्य रात्रि को नई दिल्ली-इलाहाबाद के बीच ट्रायल करने जा रहा है। वापसी में शनिवार दोपहर बाद ट्रेन इलाहाबाद से नई दिल्ली रवाना होगी। बताया जा रहा है कि ट्रेन-18 का यह आखिरी ट्रायल है।
पढ़ें पूरी खबर
J&K: जम्मू बस स्टैंड पर धमाका, स्लीपर सेल की सक्रियता पर जांच में जुटी कई टीमें
बस स्टैंड के पास शुक्रवार आधी रात के बाद जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कई लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल पर कई टीमें जांच करने में जुटी है। इलाके में आतंकियों के स्लीपर सेल की सक्रियता की भी जांच की जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र : पहले नजरबंद और फिर हिरासत में लिए गए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण
शुक्रवार को मुंबई पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने दिनभर नजरबंद रखा फिर देर शाम हिरासत में ले लिया। चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने करीब आठ घंटे तक उन्हें होटल में नजरबंद रखा और शाम को दादर स्थित चैत्यभूमि जाने की इजाजत दी लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया।
पढ़ें पूरी खबर