{"_id":"5c2970adbdec225725363644","slug":"these-top-news-stories-will-be-under-focus-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Mon, 31 Dec 2018 06:58 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 31 Dec 2018 06:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में आज पेश किया जाएगा तीन तलाक बिल, सभी दलों ने जारी किया व्हिप
विज्ञापन
लोकसभा से पारित मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण (तीन तलाक) बिल सरकार सोमवार को राज्यसभा में पेश करेगी। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह मौजूदा स्वरूप में इस बिल को पास नहीं होने देगी। सियासी जोर आजमाइश के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने सदन में सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आज आत्मसमर्पण कर सकता है सिख दंगों का दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार
सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार सोमवार को आत्मसमर्पण कर सकता है। हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर को दंगा पीड़ितों की अपील का निपटारा करते हुए कुमार को हत्या, वैमनस्य फैलाने, आगजनी और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का दोषी ठहराते हुए ताउम्र जेल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
भ्रष्टाचार मामले में सजा को चुनौती देंगे पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ
पाकिस्तान के अपदस्थ (अब पूर्व) प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अल-अजीजिया स्टील मिल मामले में खुद को भ्रष्टाचार के लिए दी गई 7 साल की सजा को चुनौती देने का निर्णय लिया है। उनके वकील ने रविवार को बताया कि नवाज इस मामले में इसी सप्ताह इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
ओबीसी जातियों की अलग-अलग अनुमानित जनसंख्या जानने के लिए होगा सर्वे
देश भर में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल जातियों की अलग-अलग अनुमानित जनसंख्या जानने के लिए व्यापक सर्वे किया जाएगा। केंद्र की सूची में शामिल ओबीसी जातियों के वर्गीकरण के लिए जांच कर रहे सेवानिवृत्त न्यायाधीश जी. रोहिणी की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यों के आयोग ने यह निर्णय किया है और इसके लिए सरकार से 200 करोड़ रुपए से अधिक का अलग से बजट मांगा है।
पढ़ें पूरी खबर
मेघालय: खदान में फंसे मजदूरों का नहीं लगा सुराग, फिर शुरू होगा बचाव कार्य
मेघालय के ईस्ट जयंतियां हिल्स की एक कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने रविवार को लगभग पांच घंटे तक साढ़े तीन सौ फुट गहरी खदान में उतर कर तलाशी अभियान चलाया। लेकिन उन मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
पढ़ें पूरी खबर