फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These main news stories will be under focus primarily today

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 30 Jan 2019 07:08 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 30 Jan 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
These main news stories will be under focus primarily today

अमेरिकी स्पाईमास्टर ने जताई भारत में आम चुनाव के दौरान सांप्रदायिक दंगे की आशंका

विज्ञापन


अमेरिकी स्पाईमास्टर ने यह भी दावा किया है कि भारत में आम चुनाव के दौरान यदि भाजपा हिंदू राष्ट्रवादी मुद्दे पर जोर देगी तो सांप्रदायिक दंगे भड़कने की प्रबल आशंका है। अमेरिकी नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक डेन कोट्स द्वारा इंटेलीजेंस पर सीनेट सेलेक्ट कमेटी को सौंपे लिखित दस्तावेज में यह दावा किया गया है।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा, सरकार से असहमत

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले पीसी मोहनन और जेवी मीनाक्षी का कार्यकाल जून 2020 में पूरा होना था। आयोग में केवल यही दोनों गैर सरकारी सदस्य थे। इनके इस्तीफे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि एक और सार्वजनिक संस्था को बर्बाद करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

लोकपाल के मुद्दे पर आज एक बार फिर अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे

लोकपाल कानून के मुद्दे पर अन्ना हजारे बुधवार को एक बार फिर अनशन पर बैठने जा रहे हैं। वह बुधवार सुबह 10 बजे अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठेंगे। अपने अनशन पर बैठने की जानकारी उन्होंने मीडिया को दी। 


पढ़ें पूरी खबर

सीबीआई एसपी ने लगाया अंतरिम निदेशक पर पद के दुरुपयोग का आरोप

देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई में चल रही उठा-पटक थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में दिल्ली से ट्रांसफर किए गए सीबीआई एसपी टी. राजा बालाजी ने सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम. नागेश्वर पर पद के दुरुपयोग और द्वेष तथा पूर्वाग्रह से तबादला करने का आरोप लगाया है। 

पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे सूरत और डांडी, युवाओं के साथ करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 30 जनवरी को गुजरात के सूरत और डांडी का दौरा करेंगे जहां वे सूरत हवाईअड्डे पर टर्मिनल भवन के विस्तार परियोजना की आधारशिला रखेंगे साथ ही एक अस्पताल की आधाशिला रखेंगे एवं न्यू इंडिया यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं के साथ बातचीत करेंगे।

पढ़ें पूरी खबर

नीरव मोदी के बंगले में मिला कीमती सामान, बंगला ध्वस्त करने की कार्रवाई रुकी

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के आलीशान बंगले को गिराए जाने का काम आरंभ करने के दो दिन बाद 27 जनवरी को रोक दिया गया। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित मोदी के बंगले को गिराने का काम इसलिए रोका गया क्योंकि बंगले के भीतर कीमती सामान मिला है।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed