{"_id":"579f8fbd4f1c1bda762b9948","slug":"the-telgo-trial-will-be-130-kilometers-per-hour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लिए ट्रायल रन के लिए निकल पड़ी टेल्गो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई के लिए ट्रायल रन के लिए निकल पड़ी टेल्गो
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Aug 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
टेल्गो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार से चलने वाली एरोडायनेमिक टेल्गो ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई के बीच ट्रायल रन के लिए निकल पड़ी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन शाम 7:55 बजे चली और मुंबई सेंट्रल मंगलवार को सुबह 10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
पहले इस ट्रेन का दूसरा ट्रायल 3 अगस्त और तीसरा 5 अगस्त को रेलवे ने तय किया था, लेकिन रिसर्च डेवलपमेंट एंड स्टैंर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) ने इसके ट्रायल 3 और 5 अगस्त को कैंसिल करने के साथ कुल चार ट्रायल की इजाजत दी है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब अगला ट्रायल 4 अगस्त, 9 अगस्त को किया जाएगा जबकि एक और ट्रायल रन 14 अगस्त को किया जाएगा। एक अगस्त को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई ट्रेन 4 अगस्त को मुंबई से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
इसी तरह 9 अगस्त को फिर यह ट्रेन दूसरे ट्रायल के लिए मुंबई जाएगी और 14 अगस्त को मुंबई से वापस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आएगी। पहला और दूसरा ट्रायल रन 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से होगा।
वहीं तीसरा और चौथा टेल्गो का ट्रायल 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से किया जाएगा। ट्रेन तो स्पेन की होगी लेकिन इस ट्रेन को भारतीय इंजन खींचेगा। एक ट्रायल में इलेक्ट्रिक इंजन लगेगा तो दूसरे में डीजल इंजन।
पूरी ट्रेन चेयर कार है और एक कोच डाइनिंग के लिए बनाया गया है। भारतीय ट्रेनों की तुलना में स्पेन की यह ट्रेन की उंचाई में कम है। स्पेन से पहुंचे टैलगो के अधिकारियों का कहना है कि जमीन से उंचाई कम होने से चुंबकीय प्रभाव ज्यादा होता है और दुर्घटना होने की संभावना कम रहती है। ट्रेन के हर कोच में एलईडी स्क्रीन लगे हैं।
कैसे अलग है भारतीय ट्रेन से स्पेन की टेल्गो
टेल्गो
- फोटो : PTI
. स्वभाविक रूप से झुकना, मोड़ों पर उच्चतर गति मिलती है।
. हल्के वजन के एल्युमिनियम बॉडी वाले सवारी डिब्बे।
. डिस्क ब्रेक सिस्टम।
. पहिए को पटरी के समानांतर रखने के लिए आर्टिक्यूलेट पहिए।
. एकीकृत सस्पेंशन।
. 200 किमी प्रतिघंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है।
. स्वतंत्र धुराहीन पहिए।
----
एक अगस्त के ट्रायल का टाइम टेबल 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड स्टेशन समय
नई दिल्ली से चलेगी रात 7:55
पलवल से गुजरेगी रात 8:29
मथुरा से गुजरेगी रात 9:20
कोटा में रुकेगी 12:20-12:25
नागड़ा से गुजरेगी रात 2:45
रतलाम में रुकेगी तड़के 3:13-3:16
गोधरा से गुजरेगी। सुबह 5:01
वडोदरा रुकेगी। 5:45-5:55
सूरत रुकेगी। 7:06-7:11
वलसाड़ से गुजरेगी। 7:48
विरार से गुजरेगी। 8:56
बोरीवली रुकेगी 9:16-9:18
मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 10 बजे
. हल्के वजन के एल्युमिनियम बॉडी वाले सवारी डिब्बे।
. डिस्क ब्रेक सिस्टम।
. पहिए को पटरी के समानांतर रखने के लिए आर्टिक्यूलेट पहिए।
. एकीकृत सस्पेंशन।
. 200 किमी प्रतिघंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है।
. स्वतंत्र धुराहीन पहिए।
----
एक अगस्त के ट्रायल का टाइम टेबल 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड स्टेशन समय
नई दिल्ली से चलेगी रात 7:55
पलवल से गुजरेगी रात 8:29
मथुरा से गुजरेगी रात 9:20
कोटा में रुकेगी 12:20-12:25
नागड़ा से गुजरेगी रात 2:45
रतलाम में रुकेगी तड़के 3:13-3:16
गोधरा से गुजरेगी। सुबह 5:01
वडोदरा रुकेगी। 5:45-5:55
सूरत रुकेगी। 7:06-7:11
वलसाड़ से गुजरेगी। 7:48
विरार से गुजरेगी। 8:56
बोरीवली रुकेगी 9:16-9:18
मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 10 बजे