फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the Indian Army has launched a swift HADR mission In response to a Tragic incident at a coal mine in assam

Assam: मजदूरों को बचाने के लिए 300 फीट गहरे कोयला खदान में उतरेंगे नौसेना के गोताखोर, जानें पूरा मामला

Tue, 07 Jan 2025 08:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 07 Jan 2025 08:23 AM IST
सार

300 फीट गहरे कोयला खदान में कल अचानक पानी भर गया था। इससे यहां करीब 15 से 20 मजदूर फंस गए हैं। हालांकि, अब सेना राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

विज्ञापन
the Indian Army has launched a swift HADR mission In response to a Tragic incident at a coal mine in assam
कोयला खदान में अचानक भरा पानी - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के पास दीमा हसाओ जिले में सोमवार को हुई एक कोयला खदान दुर्घटना के बाद भारतीय सेना ने तत्परता दिखाते हुए मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


300 फीट गहरे खदान में पानी भरा
बता दें, घटना जिले के उमरंगसो के तीन किलो क्षेत्र में मौजूद असम कोयला खदान में हुई है। सोमवार को 300 फीट गहरे खदान में अचानक पानी भर गया। इससे यहां करीब 15 से 20 मजदूर फंस गए। 
विज्ञापन




सेना ने किया बचाव अभियान शुरुआत
भारतीय सेना और स्थानीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने त्वरित और प्रभावी तरीके से बचाव कामों की शुरुआत की है, जिससे प्रभावित परिवारों में उम्मीद की किरण जगी है। सेना के राहत दल लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही खनिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होंगे नौसेना के गोताखोर
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को बताया कि दीमा हसाओ जिले की एक कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए नौसेना के गोताखोरों को मदद के लिए बुलाया गया है। कोयले की खदान के अंदर पानी की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है और जलस्तर लगभग 100 फीट तक पहुंच चुका है। गोताखोर विशाखापत्तनम से जल्द ही यहां पहुंचने वाले हैं।



क्या बोले ले. कर्नल महेंद्र सिंह रावत?
भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ले. कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुबह-सुबह, फंसे हुए खनिकों को बचाने में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए भारतीय सेना की राहत टुकड़ियां असम के दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो पहुंच गई हैं। विशेषज्ञ गोताखोर, उपकरण के साथ इंजीनियर टास्क फोर्स, मेडिकल टीम, सेना और असम राइफल्स के सहायक कर्मचारी बचाव प्रयासों में शामिल हो गए हैं और बचाव अभियान की तैयारी कर रहे हैं। नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर सभी प्रयास किए जा रहे हैं।



सीएम सरमा ने जताया आभार
वहीं, असम सीएम ने बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'इस त्वरित प्रतिक्रिया के लिए बहुत-बहुत आभार। हम अपने श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।' 


दो मोटर पंप से निकाला जा रहा पानी
कोयला खदान में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पानी को बाहर निकालने के लिए दो मशीनें भी लगाई गईं हैं। 

ये मजदूर फंसे हुए
उमरांगसो में स्थित असम कोयला खदान में फंसे नौ मजूदरों की पहचान गंगा बहादुर श्रेथ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सरपा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और सरत गोयारी के रूप में हुई हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होंगे नौसेना के गोताखोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed