फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The health of the first corona virus patient improved with the hard work of health workers of Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के पहले कोविड-19 मरीज की सेहत में जबरदस्त सुधार, डॉक्टरों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Thu, 09 Apr 2020 09:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 09 Apr 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
The health of the first corona virus patient improved with the hard work of health workers of Arunachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से इस समय देश लड़ाई लड़ रहा है। इस महामारी को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। ऐसे में अरुणाचल  प्रदेश में पहले कोविड-19 मरीज को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। इस कड़ी में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश में पहले कोविड-19 रोगी की स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार सेवा कर रहे हैं, जिसके चलते मरीज के अंदर 'वायरल लोड' में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। 'वायरल लोड' को अगर आसान भाषा में समझें तो यह बताता है कि एक नमूने में कितने वायरस मौजूद हैं।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य सचिव पी. पार्थिबन ने कहा कि दूसरे परीक्षण के बाद रोगी (कोविड-19 का पहला रोगी) का वायरल लोड कम होता दिखाई दे रहा है और हमें उम्मीद है कि रोगी जल्द ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन


लोहित जिले में मरीज का सैंपल लेकर उसे असम के डिब्रूगढ़ में क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) को भेजा गया था। सैंपल का दोबारा कोविड-19 टेस्ट करने के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि एक अन्य नमूना 14 अप्रैल को परीक्षण के लिए दोबारा भेजा जाएगा। इस दौरान मरीज को मौजूदा समय में लोहित जिले के मुख्यालय तेजू में जोनल अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहित जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) डॉ एस चाई पुल ने बताया कि उस व्यक्ति में अब कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं और उसकी सेहत में तेजी से सुधार आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी फ्रंटलाइन टीम की तरफ से पर्याप्त आहार, आइसोलेशन वार्ड की स्वच्छता और राउंड-द-क्लॉक सेवा दी जा रही है, जिसमें दो डॉक्टर, चार नर्स, दो सेनेटरी सहायक और चार मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) शामिल हैं। 


लोअर दिबांग घाटी के रोइंग में जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ आन्यांग मोदी रोज कोविड-19 मरीज की देखरेख कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक चुनौती है कि हम राज्य में पहले कोविड-19 रोगी को संभाल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed